दर्दनाक: सूरत में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर शरीर को 11 टुकड़ों में काटा
गुजरात के सूरत में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सूरत के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद उसके शरीर को 11 टुकड़ों में काट दिया।
सूरत:
गुजरात के सूरत में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सूरत के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद उसके शरीर को 11 टुकड़ों में काट दिया।
सूरत के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) बी एस ठक्कर ने कहा कि आरोपी शाहनवाज शेख ने अपनी पत्नी जुलेखा की हत्या कर दी और उसके शरीर के कटे टुकड़े को शहर के विभिन्न भागों में गिरा दिया।
बताया जा रहा है कि जुलेखा शाहनवाज की दूसरी पत्नी थी और उसकी लड़ाई शाहनवाज की पहली पत्नी के साथ होती रहती थी। पहली पत्नी भी शाहनवाज के साथ ही रहती थी।
दोनों पत्नियों की लड़ाई से परेशान होकर शाहनवाज ने इस तरह का उग्र कदम उठाया।
एसीपी ठक्कर ने कहा, 'एक पुलिसकर्मी ने आरोपी को पीड़िता के शरीर के टुकड़े को शहर के कई जगहों पर फेंकते देखा और उसे रोका। पुलिस के द्वारा सवाल किए जाने पर उसने अपने दोष के बारे में बताया।'
पूछताछ किए जाने पर आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार किया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही उस पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा के तहत एफआईआर दर्ज किया गया।
और पढ़ें: यूपी: महिला को पीट कर छत से बांधा, वीडियो भेजकर मांगा दहेज
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर