logo-image

पूर्व मॉडल ने पति पर लगाया जबरन इस्लाम क़बूल करवाने का आरोप

मॉडल ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वो उससे जबरन इस्लाम क़बूल करने को कह रहा है।

Updated on: 19 Nov 2017, 05:07 AM

नई दिल्ली:

मुंबई की एक पूर्व मॉडल ने शादी के तकरीबन 12 साल साथ रहने के बाद अपने मुस्लिम पति पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। मॉडल ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वो उससे जबरन इस्लाम क़बूल करने को कह रहा है।

मॉडल ने अपने पति पर दूसरी शादी करने का भी आरोप लगाया है। मॉडल ने कहा कि उसका पति धर्म बदलने के लिए उसके साथ मरापीट और टॉर्चर करता है।

बांद्रा पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज़ कर लिया है और जांच शुरु दी है।

पत्रकारों से हुई बातचीत के दौरान पीड़िता ने अपने साथ हुई मारपीट के निशान दिखाए, साथ ही कहा कि उसका पति उसे घर से निकालने की कोशिश कर रहा है।

दिल्ली: टैक्सी में अगवा कर महिला के साथ गैंगरेप, जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल बांद्रा पुलिस ने महिला की शिकायत पर दो लोगों के ख़िलाफ़ भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 323, 324, 504, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज़ किया है।

पूर्व मॉडल के मुताबिक़ उन्होंने 12 साल पहले शादी की थी। शनिवार को एएनआई के सामने उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई। पूर्व मॉडल ने कहा कि शादी के बाद उस पर धर्म बदलने का थोड़ा बहुत दबाव था। लेकिन वह वैसा नहीं चाहती हैं।

मॉडल का कहना है कि धर्म बदलने से मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की कोशिश भी हुई।

चंडीगढ़ से मोहाली जा रही लड़की से गैंगरेप, ऑटो ड्राइवर समेत दो पर आरोप