logo-image

दिल्लीः महिला को किया अगवा, चलती कार में रेप की कोशिश

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक महिला को कार में अगवा कर कथित तौर पर रेप करने की कोशिश की गई।

Updated on: 07 Aug 2017, 06:32 PM

नई दिल्ली:

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक महिला को कार में अगवा कर कथित तौर पर रेप करने की कोशिश की गई। इस दौरान आरोपियों ने महिला को करीब साढ़े तीन घंटे तक कार में बिठाकर दिल्ली की सड़कों पर घुमाता रहे।

मामले की पोल तब खुली जब रोहिणी इलाके में जब कार एक जगह पर टर्न लेने के लिए थोड़ी स्लो हुई तभी महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख सुनकर लोगों ने कार का पीछा कर उसे रुकवाया और महिला को छुड़ा लिया।

इस दौरान महिला कार से बदहवास हालत में बाहर निकली। मामले को देखते हुए लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। भीड़ को देख आरोपी भागने लगे तभी दो को पकड़ लिया।

भीड़ ने दोनों को जमकर पीटा। जबकि एक व्यक्ति भागने में कामयाब रहा। गुस्साई भीड़ ने कार को आग के हवाले कर दिया। इस संबंध में मंगोलपुरी पुलिस ने मामला दर्ज कर तहकीकात शुरु कर दी है।

इसे भी पढ़ेंः 24 घंटे में ही दिल्ली पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार के मालिक कराला निवासी ने बेगमपुर थाने में कार को जलाने का केस दर्ज कराया है।

पुलिस की माने तो दोनों अरोपियों की पहचान शेखर व अनीस के रूप में हुई है। दोनों अमन विहार इलाके के रहने वाले हैं। हालांकि पीड़ित महिला अपने परिवार के साथ मंगोलपुरी इलाके में रहती हैं।

महिला की माने तो वह शनिवार शाम करीब 7 बजे सब्जी लेने के लिए निकली थी। तभी रास्ते में नाले के पास कार खड़ी मिली। कार का दरवाजा खोलकर अचानक दो युवकों ने उन्हें अंदर खींच लिया। जान से मारने की धमकी देकर कार को तेजी से ले कर आगे बढ़ गए।

इसे भी पढ़ेंः उत्तर प्रदेश में चोटी चोर का बढ़ता आतंक, पुलिस अलर्ट

वारदात स्थल पर पुलिस जांच पड़ताल के लिए पहुंची तो पता चला कि वहां मार्केट है और काफी लोग की आवाजाही रहती है। लेकिन किसी भी व्यक्ति ने इस घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। महिला के अनुसार उस दौरान किसी ने भी बचाने का प्रयास नहीं किया।

पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपी महिला को पहले से ही जानते थे। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल की जांच की तो पता चला कि दोपहर में महिला और आरोपियों के बीच मोबाइल पर बातचीत भी हुई थी।

सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच पैसे के लेनदेन का विवाद सामने आ रहा है। आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपी अमन विहार निवासी अपने दोस्त से घूमने के लिए गाड़ी मांगकर लाए थे।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें