दिल्ली: डेढ़ साल की बच्ची के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार
साउथ दिल्ली के हौज खास इलाके के शाहपुर जट्ट गांव में डेढ़ साल की मासूम बच्ची के साथ केयर टेकर और उसके साथी ने ही गैंगरेप किया। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।
नई दिल्ली:
साउथ दिल्ली के हौज खास इलाके के शाहपुर जट्ट गांव में डेढ़ साल की मासूम बच्ची के साथ केयर टेकर और उसके साथी ने गैंगरेप किया। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी संतोष राय और रणवीर शाहपुर जट्ट गांव के एक घर में किराए पर रहते थे। आरोपी संतोष को पीड़िता के परिजनों ने एक प्लेसमेंट कंपनी से हायर किया था। संतोष को बच्ची की देखरेख करने का जिम्मा सौंपा गया था।
सोमवार दोपहर जब घर पर कोई नहीं था तब दोनों आरोपियों ने इस कृत्य को अंजाम दिया। सोमवार दोपहर एक बजे जब पीड़िता की मां घर पहुंची तो उसने देखा कि बच्ची खून से लथपथ है। महिला ने तुरंत इस बात की जानकारी अपने पति को दी।
और पढ़ें: बदमाशों ने बैंक के सामने की 38 लाख रुपए की लूटपाट, फायरिंग करके फरार
पुलिस को मामले की सूचना दी गई और पीड़िता के परिजनों ने एक आरोपी को घर में ही कैद कर दिया। पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए सफदरजंग हॉस्पिटल भेज दिया है। यहां पर बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है, वहीं मेडिकल में रेप की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है वहीं दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
और पढ़ें: रस्सियों से बंधे मुल्जिम पर डॉक्टर ने बरसाए लात-घूंसे, जानिए क्या है मामला
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य