अलवर मॉब-लिंचिंग के मामले में नया मोड़, प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप- पुलिस की पिटाई से हुई मौत
अलवर में गो-तस्करी के शक में हुई कथित मॉब-लिंचिंग के मामले में नया मोड़ आ गया है।
नई दिल्ली:
अलवर में गो-तस्करी के शक में हुई कथित मॉब-लिंचिंग के मामले में नया मोड़ देखने को मिल रहा है। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया है कि मृतक अकबर की मौत भीड़ की पिटाई से नहीं बल्कि पुलिस की पिटाई से हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने एएनआई से बात करते हुए बताया कि अकबर को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसके घर के सामने रुकी थी और वहां उसकी बुरी तरह से पिटाई की थी।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घायल होने के बाद पुलिस ने जानबूझ के उसे अस्पताल ले जाने में देरी की जिस कारण उसकी मौत हो गई। वहीं मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार अकबर को 6 किलोमीटर दूर स्थित अस्पताल पहुंचाने में अलवर पुलिस को 3 घंटे लग गए।
हालांकि अलवर के पुलिस अधीक्षक राजेंद्र सिंह ने कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती किसी भी नतीजे पर पहुंचना गलत होगा।
उन्होंने कहा कि पुलिस अभी जांच कर रही है। दोषियों में से किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा।
और पढ़ें : अलवर मॉब लिंचिंग पर केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान, बताया- पीएम मोदी की लोकप्रियता कम करने की साजिश
गौरतलब है कि शुक्रवार रात अलवर में गो-तस्करी के शक में अकबर नामक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक हरियाणा के कोलगांव के रहने वाले थे।
इससे पहले बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने भी कुछ इसी तरह के आरोप लगाए थे।
उन्होंने कहा कि गो-तस्कर की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हुई थी। मैं न्यायिक जांच की मांग करता हूं जिससे यह साफ हो जाएगा कि हत्या भीड़ ने की है या फिर उसकी मौत पुलिस की पिटाई से हुई है।
आपको बता दें कि पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ जारी है।
और पढ़ें: मॉब लिंचिंग मामला : BJP विधायक की मांग मामले की हो जांच, पुलिस की पिटाई से हुई गो-तस्कर की मौत
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nitesh Tiwari Ramayana: राम अवतार में नजर आए रणबीर कपूर, सीता मां बनीं सई पल्लवी, फिल्म के सेट से लीक हुईं तस्वीरें
-
Yodha OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होगी योद्धा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस हुए एक्साइटेड
-
'हेड ऑफ स्टेट' के सेट पर 'चीफ ट्रबलमेकर' बनीं प्रियंका की लाड़ली,शेयर किया मालती का आईडी कार्ड
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी