logo-image

लॉर्ड्स के साल के 20 बेहतरीन खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली टॉप पर

विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया हाल में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज 4-0 से जीतने में कामयाब रही थी।

Updated on: 25 Dec 2016, 03:44 PM

नई दिल्ली:

टीम इंडिया के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। टेस्ट कप्तान विराट कोहली को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड ने साल के शीर्ष- 20 खिलाड़ियों में जगह दी है।

खास बात यह है कि लॉर्ड्स के दुनिया भर के 20 बेहतरीन खिलाड़ियों की इस लिस्ट में विराट कोहली का नाम सबसे ऊपर है। लॉर्ड्स ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल का एक मिनट का वीडियो जारी किया है।

विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया हाल में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज 4-0 से जीतने में कामयाब रही थी।

यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने दिया सफलता का मंत्र, 'सुनों अपने दिल की बात क्योंकि डर के आगे जीत है'

कुछ ही दिनों पहले आईसीसी ने टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर आर अश्विन को साल के बेहतरीन टेस्ट क्रिकेटर के अवार्ड से नवाजा था। साथ ही वह 'टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर' भी चुने गए।

अश्विन भी लॉर्ड्स के बेहतरीन खिलाड़ियों की लिस्ट में हैं। उन्हें तीसरा स्थान मिला है। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे भी 13वें पायदान पर हैं।

लॉर्ड्स के टॉप 20 खिलाड़ियों की लिस्ट-

1) विराट कोहली
2) जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड)
3) आर अश्विन
4) रंगना हेराथ (श्रीलंका)
5) क्रिस वोक्स (इंग्लैंड)
6) कागिसो राबादा (दक्षिण अफ्रीका)
7) जोए रूट (इंग्लैंड)
8) क्विंटन डे कॉक (दक्षिण अफ्रीका
9) मिसेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)
10) बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)
11) मिस्बाह उल हक (पाकिस्तान)
12) डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)
13) अजिंक्य रहाणे
14) स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)
15) यासिर शाह (पाकिस्तान)
16) मार्लन सैमुअल्स (वेस्टइंडीज)
17) कुशाल मेंडिस (श्रीलंका)
18) चेतेश्वर पुजारा
19) इमरान ताहिर (दक्षिण अफ्रीका)
20) शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)