विराट-अनुष्का नये साल पर फैन्स को दे सकते हैं सगाई का तोहफा !
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों उत्तराखंड की हसीन वादियों का लुफ्त उठा रहे हैं।
नई दिल्ली:
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों उत्तराखंड की हसीन वादियों का लुफ्त उठा रहे हैं। खबर है कि जल्द ही यह लव बर्ड अपने रिश्ते को एक नाम दे सकता है। विराट और अनुष्का नये साल पर सगाई कर अपने फैन्स को तोहफा दे सकते हैं।
एक वेबसाइट के मुताबिक, 'उत्तराखंड के आनंदा होटल सूत्रों ने कहा है कि अमिताभ बच्चन, अनिल अंबानी, टीना अंबानी और दो क्रिकेटर भी इसी होटल में गुरुवार को आ सकते हैं। एक जनवरी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत भी होटल पहुंच सकते हैं।'
यह भी पढ़ें- अनुष्का की नज़र में विराट कोहली नहीं बल्कि खिलाड़ी कुमार हैं सबसे हॉट
ऐसे में इस बात की चर्चा जोरों शोरों पर है कि विराट-अनुष्का नए साल पर ही सगाई कर सकते हैं। हालांकि, कुछ वक्त पहले दिए इंटरव्यू में अनुष्का ने जल्द शादी नहीं करने के संकेत दिए थे।
विराट और अनुष्का इन दिनों उत्तराखंड में छुट्टियां मनाने गये हुए हैं। 24 दिसंबर की शाम विराट कोहली और अनुष्का शर्मा देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचे थे और यहां से नरेंद्रनगर चले गए थे।
जब विराट और अनुष्का उत्तराखंड पहुंचे थे तब दोनों की फैमिली उस वक्त साथ नहीं थीं। हालांकि बाद में उन्हें फैमली भी उत्तराखंड पहुंच गईं। वहीं अनुष्का ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।
Ultimately, it's all about cherishing the simple things in life that truly bring peace 😇🙏🏼❤️ pic.twitter.com/nQN6GODZuj
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) December 27, 2016
यह भी पढ़ें-अनुष्का पर किया गया विराट कोहली का ट्वीट बन गया 'गोल्डेन ट्वीट ऑफ द ईयर'
विराट कोहली उत्तराखंड के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। इसी साल अप्रैल में ब्रांड एम्बेसडर बनने के बाद विराट पहली बार यहां पहुंचे हैं। दोनों के राज्य में आने पर रावत ने ट्वीट कर उनकी यात्रा के यादगार होने की उम्मीद की।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत
-
Principles Of Hinduism : क्या हैं हिंदू धर्म के सिद्धांत, 99% हिंदू हैं इससे अनजान
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, भग्योदय होने में नहीं लगेगा समय
-
Types Of Kaal Sarp Dosh: काल सर्प दोष क्या है? यहां जानें इसके प्रभाव और प्रकार के बारे में