ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ बने भारत में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तान
स्टीवन स्मिथ भारत में पांचवीं सबसे बड़ी टेस्ट पारी खेलने वाले कप्तान बन गए हैं। स्मिथ यहां के झारखंड राज्य क्रिकेट संघ मैदान पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन 178 रनों पर नाबाद लौटे।
नई दिल्ली:
स्टीवन स्मिथ भारत में पांचवीं सबसे बड़ी टेस्ट पारी खेलने वाले कप्तान बन गए हैं। स्मिथ यहां के झारखंड राज्य क्रिकेट संघ मैदान पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन 178 रनों पर नाबाद लौटे। स्मिथ ने अपनी 361 गेंदों की पारी में 17 चौके लगाए।
भारत में उसी के खिलाफ पांच सबसे बड़ी पारियां खेलने वाले कप्तानों में वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड पहले स्थान पर हैं। लॉयड ने 1975 में मुम्बई में 242 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
इसके बाद इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक का नाम आता है, जिन्होंने 2012 में कोलकाता में 190 रन बनाए थे। तीसरे क्रम पर वेस्टइंडीज के ही एल्विन कालीचरन हैं, जिन्होंने 1978 में मुम्बई में ही 187 रन बनाए थे। इसके बाद पाकिस्तान के इंजमाम उल हक हैं, जिन्होंने 2005 में बेंगलुरू में 184 रनों की पारी खेली थी।
और पढ़ें: Ind Vs Aus LIVE: ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 451 पर ऑल आउट, भारतीय पारी शुरू
भारत में आठ सबसे बड़ी पारियां खेलने वाले कप्तानों में लॉयड और कुक सबसे आगे हैं। कुक ने 2012 में ही अहमदाबाद में 176 रनों की पारी खेली थी जबकि लॉयड ने 1974 में बेंगलुरू में 163 और 1983 में कोलकाता में 161 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
और पढ़ें: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: वरुण धवन-आलिया भट्ट की 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' ने कमाए 73.66 करोड़
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा