logo-image

कोहली ने कहा, 'आप हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे एम एस धोनी'

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के वनडे और T20 की कप्तानी छोड़ने के बाद कप्तानी की बागडोर विराट कोहली को मिल गई है। अब क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कोहली भारत के कप्तान है।

Updated on: 06 Jan 2017, 06:02 PM

नई दिल्ली:

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के वनडे और T20 की कप्तानी छोड़ने के बाद कप्तानी की बागडोर विराट कोहली को मिल गई है। अब क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कोहली भारत के कप्तान है।

कप्तान कोहली ने पूर्व कप्तान धोनी के लिए अपनी भावनाएं ट्विटर पर शेयर की है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है,'एक ऐसे कप्तान बनने के लिए आपका शुक्रिया जैसा एक युवा खिलाड़ी को चाहिए होता है। आप हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे।'

और पढ़ें: कप्तान कोहली ने बनाया टेस्ट में नया कीर्तिमान

धोनी ने शुक्रवार को अचानक वनडे और T20 की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। धोनी टेस्ट से पहले ही सन्यास ले चुके हैं।