साक्षी धोनी के गुस्से का 'आधार' है, घबरा गये सूचना मंत्री रवि शंकर प्रसाद
केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का आधार के प्रचार के लिए महेन्द्र सिंह धोनी का इस्तेमान करना थोड़ा मंहगा पड़ गया। धोनी के बहाने प्रमोशन करने का उनका यह दांव उस वक्त उलटा पड़ गया जब धोनी की पत्नी साक्षी मलिक ने प्राइवेसी के मुद्दे को लेकर रविशंकर प्रसाद पर ही सवाल दाग दिया।
नई दिल्ली:
केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का आधार के प्रचार के लिए महेन्द्र सिंह धोनी का इस्तेमान करना थोड़ा मंहगा पड़ गया। धोनी के बहाने प्रमोशन करने का उनका यह दांव उस वक्त उल्टा पड़ गया जब धोनी की पत्नी साक्षी मलिक ने प्राइवेसी के मुद्दे को लेकर रविशंकर प्रसाद पर ही सवाल दाग दिया।
महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह ने टि्वटर के जरिए इस मसले पर कड़ी नाराजगी जताते हुए आईटी मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद से सख्त सवाल किये हैं। साक्षी ने आईटी मिनिस्ट्री पर धोनी के आधार से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने का आरोप भी लगाया है। सोशल मीडिया पर यह चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसके बाद रविशंकर प्रसाद ने साक्षी की शिकायत पर रविशंकर प्रसाद ने एक्शन लेते हुए तुरंत धोनी के आधार से जुड़ी जानकारी को हटवा दिया।
यह भी पढ़ें- BCCI ने टीम इंडिया को किया मालामाल, हर खिलाड़ी को 50 लाख और हेड कोच को 25 लाख
VLE of @CSCegov_ delivers #Aadhaar service to @msdhoni. Legendary cricketer's #Digital hook (shot). pic.twitter.com/Xe62Ta63An
— Ravi Shankar Prasad (@rsprasad) March 28, 2017
क्या हुआ मामला
केंद्र सरकार इन दिनों आधार देश के हर नागरिक को आधार से जोड़ने की योजना पर काम कर रही है। जिसके लिए आईटी मिनिस्ट्री के लोग धोनी के घर जाकर आधार का पता और दूसरी चीजें अपडेट कर रहे थे। धोनी के बहाने आधार के प्रचार के लिए आईटी मिनिस्ट्री से जुड़े एक ट्विटर हैंडल से पूरी प्रकिया की तस्वीरें ट्वीट की गई।
इसी क्रम में किए गए एक ट्वीट में धोनी के फॉर्म की तस्वीर भी पोस्ट कर दी गई। इसम फॉर्म में धोनी की व्यक्तिगत जानकारी थी। उस ट्वीट को रविशंकर प्रसाद ने अपने डिपार्टमेंट का बेहतर काम बताते हुए रीट्वीट कर दिया। जिसके के बाद साक्षी ने रविशंकर प्रसाद से सवाल-जवाब कर किए।
यह भी पढ़ें- गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी से नवाजे गए अश्विन, बने बेस्ट ICC टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी
@rsprasad @CSCegov_ is there any privacy left ??? Information of adhaar card including application is made public property!#disappointed
— Sakshi Singh 🇮🇳❤️ (@SaakshiSRawat) March 28, 2017
@SaakshiSRawat No it is not a public property. Does this Tweet divulge any personal information?
— Ravi Shankar Prasad (@rsprasad) March 28, 2017
साक्षी ने कहा कि प्राइवेसी नाम की कोई चीज है या नहीं? आवेदन सहित आधार कार्ड का विवरण सार्वजनिक कर दिया गया है। इस पर मंत्री रविशंकर ने कहा कि नहीं, यह कोई सार्वजनिक संपत्ति नहीं है। क्या यह ट्वीट किसी भी व्यक्तिगत जानकारी का खुलासा करता है? जिस पर साक्षी ने कहा कि फॉर्म में भरी व्यक्तिगत जानकारी लीक हो गई हैं।
@rsprasad Sir I m talking about the application which was tweeted along with picture by @CSCegov_ pic.twitter.com/EHYwzfzfKR
— Sakshi Singh 🇮🇳❤️ (@SaakshiSRawat) March 28, 2017
@SaakshiSRawat Thanks for bringing this to my notice. Sharing personal information is illegal. Serious action will be taken against this.
— Ravi Shankar Prasad (@rsprasad) March 28, 2017
इस पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जानकारी को मेरे संज्ञान में लाने के लिए धन्यवाद। व्यक्तिगत जानकारी साझा करना अवैध है। इसके खिलाफ गंभीर कार्रवाई की जाएगी।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी