logo-image

MS धोनी ने खुद खोला राज, सेना की वर्दी में क्यों लिया पद्म भूषण सम्मान!

धोनी को सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक हासिल है। एक और खास बात है कि धोनी, कपिल देव के बाद पद्म भूषण सम्मान पाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं।

Updated on: 03 Apr 2018, 05:07 PM

मुंबई:

2 अप्रैल 2018 तब खास हो गया, जब महेंद्र सिंह धोनी को भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान यानि पद्म भूषण से नवाजा गया। ठीक 7 साल पहले इसी दिन धोनी के बैट से निकली गेंद ने सिक्सर के साथ भारत को वर्ल्ड कप जिताया था।

धोनी ने एक बार फिर देश का दिल जीत लिया, जब वह सेना की वर्दी में राष्ट्रपति भवन पहुंचे। पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा, जब उन्होंने एक जवान के अंदाज में सम्मान ग्रहण किया। उन्होंने पूरे रौब और अदब के साथ मार्च किया तो पत्नी साक्षी समेत सभी की निगाहें उनकी तरफ टिक गईं।

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने धोनी और पंकज आडवाणी को पद्म भूषण पुरस्कार से नवाजा

अवॉर्ड मिलने के बाद धोनी ने सोशल मीडिया पर भी मैसेज लिखकर खुशी जाहिर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'पद्मभूषण मिलना सम्मान की बात है...। सेना की वर्दी में यह सम्मान मिलने के खुशी 10 गुना बढ़ गई है। मैं सेना के सभी जवानों और उनके परिवार का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने हमारे देश के लिए इतनी कुर्बानियां दी हैं...जिनकी वजह से आज हम अपने संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल कर पा रहे हैं... जय हिंद।'

बता दें कि धोनी को सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक हासिल है। एमएस धोनी को सेना की वर्दी में देखकर कई लोगों के जहन में सवाल भी आया कि आखिर वह ऐसे क्यों आए? खबरों की मानें तो धोनी खुद को क्रिकेटर से पहले सेना का जवान मानते हैं। उन्होंने कई बार कहा है कि क्रिकेट के बाद भी वह देश की सेवा करेंगे। यही नहीं, अगर वह क्रिकेटर नहीं होते तो फौज में जाते।

एक और खास बात है कि धोनी, कपिल देव के बाद पद्म भूषण सम्मान पाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं।

37 साल के धोनी को सम्मान देने वाले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी गदगद हैं। उन्होंने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'राष्ट्रपति कोविन्द ने खेल-कूद के क्षेत्र में श्री महेंद्र सिंह धोनी को पद्म भूषण प्रदान किया। भारत के सबसे सफल क्रिकेट कप्तानों में से एक श्री महेंद्र सिंह धोनी, आईसीसी सीमित ओवरों की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र भारतीय कप्तान हैं।'

- 7 साल पहले 2 अप्रैल 2011 को धोनी ने सिक्स मारकर इंडिया को वर्ल्ड कप जिताया था।  

ये भी पढ़ें: इरफ़ान की ब्लैकमेल की प्रमोशन के लिए साथ दिखेंगे सलमान, आमिर और शाहरुख़!