विराट कोहली के पास एम एस धोनी जैसी मैच पढ़ने की काबिलियत नहीं: कोच
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कई बार कहा है कि वह भाग्यशाली हैं कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) उनके साथ हैं.
नई दिल्ली:
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कई बार कहा है कि वह भाग्यशाली हैं कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) उनके साथ हैं. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के बचपन के कोच केशव बनर्जी ने विराट कोहली (Virat Kohli) की बात को दोहराते हुए कहा कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni), विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए सबसे सही मेंटॉर हैं. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni), क्रिकेट अकादमी के लांच से इतर केशव ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रणनीतिज्ञ कौशल का कोई सानी नहीं है और इसलिए जब मैच को पढ़ने तथा रणनीति बनाने की बात आती है तो महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इस स्थिति में विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए सही मार्गदर्शक है.
केशव ने कहा, 'मैच को पढ़ने और रणनीति बनाने में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जैसा कोई नहीं है और विराट कोहली (Virat Kohli) के पास यह कौशल नहीं है. इसलिए विराट कोहली (Virat Kohli) को जब भी सलाह की जरूरत पड़ती है वह महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के पास आते हैं. अगर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होते तो विराट कोहली (Virat Kohli) की मदद करने के लिए कोई नहीं होता.'
और पढ़ें: IPL12: पृथ्वी शॉ ने की ऋषभ पंत की तारीफ, कहा- चेन्नई की चुनौती के लिए तैयार
राष्ट्रीय टीम में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के बल्लेबाजी क्रम को लेकर काफी बहस होती रहती है क्योंकि अब महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) पहले की तरफ फिनिशर के तौर पर सफल नहीं हो पा रहे हैं. केशव को लगता है कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को नंबर-4 पर आना चाहिए.
कोच ने कहा, 'जब महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हैं तो वह समय लेते हैं क्योंकि उनके पास समय होता है. लेकिन जब वह नंबर-5 और नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हैं तो उन्हें आते ही मारना होता है क्योंकि उस समय हर गेंद पर रनों की दरकार होती है. तब वह जोखिम लेते हैं. मुझे लगता है कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को विश्व कप (World Cup) में नंबर-4 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए. यह वैसे तो टीम प्रबंधन का फैसला है लेकिन यह मेरी निजी राय है. अगर वह नंबर-4 पर बल्लेबाजी करेंगे तो उनके बाद आने वाले अन्य बल्लेबाज आराम से खेल सकते हैं.'
कई क्रिकेट पंड़ितों को लगता है कि युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत को विश्व कप (World Cup) में मौका मिलना चाहिए था, लेकिन केशव की राय अलग है.
और पढ़ें: IPL12: एलिमिनेटर मैच में दिल्ली के हाथों हारने के बाद जानें क्या बोले केन विलियम्सन
उन्होंने कहा, 'अभी उन्हें मौका देना जल्दबाजी होगा. भारत के पास अच्छी बेंच स्ट्रैंग्थ है. उन्हें विश्व कप (World Cup) के बाद मौका मिल सकता है.'
केशव से जब पूछा गया कि क्या महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) विश्व कप (World Cup) के बाद संन्यास ले लेंगे तो कोच ने कहा, '(हंसते हुए) आप उन्हें संन्यास लेते देखना चाहते हैं. आपको देखना चाहिए कि वह कितने फिट हैं. यह अहम बात है. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) कब संन्यास लेंगे यह उनकी पत्नी और पिता को भी नहीं पता होगा.'
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी