क्रिस गेल के वायरल डांस का सपना चौधरी से नहीं बल्कि सनी लियोनी से निकला कनेक्शन
आईपीएल का खुमार लोगों पर सिर चढ़ कर बोल रहा है। मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात करने वाले खिलाड़ी क्रिस गेल का मनोरंजक अंदाज़ सुर्ख़ियों में छाया रहता है।
नई दिल्ली:
आईपीएल का खुमार लोगों पर सिर चढ़ कर बोल रहा है। मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात करने वाले खिलाड़ी क्रिस गेल का मनोरंजक अंदाज़ सुर्ख़ियों में छाया रहता है।
खिलाड़ियों की मैदान के बाहर मस्ती फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होती। इसी कड़ी में तूफानी बल्लेबाज़ क्रिस गेल का डांस करते हुए वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी।
इस वीडियो में क्रिस सपना चौधरी के सुपरहिट गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर जमकर नाचते हुए नज़र आये थे।
क्रिस के डांस वीडियो को सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया।
A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary) on Apr 22, 2018 at 11:41pm PDT
और पढ़ें: सलमान खान ने कश्मीर में CM महबूबा मुफ्ती से की मुलाकात, सोनमर्ग में हो रही है 'रेस 3' की शूटिंग
हाल ही में यह वीडियो सपना चौधरी नहीं बल्कि बॉलीवुड की 'बेबी डॉल' सनी लियोनी के कनेक्शन की वजह से सुर्ख़ियों में छाई हुई है।
क्रिस गेल इस वीडियो में सपना चौधरी के गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर नहीं, बल्कि 'लैला ओ लैला' पर डांस कर रहे है। यह वीडियो आईपीएल के पिछले सीजन का है।
शाहरुख़ खान की फिल्म 'रईस' के 'लैला ओ लैला' गाने में सनी लियोनी के लटके-झटके है।
क्रिकेट के मैदान में अपने तूफानी शतक से दर्शकों का दिल जीतने वाले विस्फोटक बल्लेबाज़ के डांस को खूब पसंद किया गया।
A post shared by KingGayle 👑 (@chrisgayle333) on Jul 15, 2017 at 4:03am PDT
इस वीडियो को शेयर करते हुए बल्लेबाज ने अपने फैंस को #ChrisGayleDanceChallenge भी दिया था।
और पढ़ें: World Malaria Day 2018: इस जानलेवा बीमारी से करें अपना बचाव, घरेलू टिप्स अपनाकर दूर भगाएं मच्छर
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा