logo-image

IPL 2017: पुणे सुपरजाइंट्स टीम धोनी की कप्तान में रही फ्लॉप, स्मिथ के नेतृत्व में करेगी कमाल?

इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन स्टोक्स आईपीएल-10 की नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें पुणे की टीम ने उनकी आधार कीमत दो करोड़ से सात गुना अधिक 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा।

Updated on: 01 Apr 2017, 06:00 PM

highlights

  • धोनी पहली बार आईपीएल में नहीं करेंगे कप्तानी, स्मिथ को कमान
  • बेन स्टोक्स सहित रहाणे, इमरान ताहिर और डू प्लेसिस हैं स्टार खिलाड़ी

नई दिल्ली:

पिछले साल चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर प्रतिबंध के बाद पुणे सुपरजाइंट्स और गुजरात लांयस टूर्नामेंट में उतरे। लेकिन दोनों ने ही निराश किया। क्या इस बार कुछ नया होगा। खासकर, पुणे सुपरजाइंट्स से महेंद्र सिंह धोनी के फैंस को काफी उम्मीदें होंगी। आईए. नजर डालते हैं पुणे सुपरजाइंट्स की टीम संरचना पर...

1. स्टीवन स्मिथ: धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ को कमान मिली है। इसमें कोई दो राय नहीं कि वह एक बेहतर कप्तान हैं। ओपनिंग से लेकर नंबर एक, दो या तीन किसी भी क्रम पर वह बल्लेबाजी कर सकते हैं। 2012 से आईपीएल से जुड़े स्मिथ ने आईपीएल में 54 मैचों में 1231 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक और एक फिफ्टी हैं।

2. बेन स्टोक्स: इंग्लैंड के खिलाड़ी स्टोक्स आईपीएल-10 की नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें पुणे की टीम ने उनकी आधार कीमत दो करोड़ से सात गुना अधिक 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा। 25 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज स्टोक्स पहली बार आईपीएल में खेलेंगे। अब तक 21 इंटरनेशनल टी20 खेल चुके स्टोक्स के बल्ले से इस फॉर्मेट में 192 रन निकले हैं और 38 उनका उच्चतम स्कोर है। गेंदबाजी में भी उन्होंने इतने ही मैच में 10 विकेट निकाले हैं।

3. महेंद्र सिंह धोनी: आईपीएल इतिहास के सबसे सफलतम कप्तानों में शुमार धोनी ने पिछले साल अपने फैंस को बेहद निराश किया था। चेन्नई सुपरकिंग्स पर बैन के बाद उन्हें पुणे सुपरजॉयंट्स के रूप में नई टीम मिली। लेकिन अब नई टीम और नए खिलाड़ियों के साथ तालमेल की कमी रही हो या फिर कुछ और, धोनी की कप्तानी फ्लॉप रही। पिछले साल धोनी की कप्तानी में पुणे की टीम सातवें स्थान पर रही।

इस बार धोनी कप्तान नहीं है लेकिन इंडियन कंडीशन और इस फॉर्मेंट में स्मिथ से ज्यादा अनुभवी धोनी कम से कम नए कप्तान की मदद तो कर ही सकते हैं। स्मिथ और धोनी की जुगलबंदी क्या कोई कमाल करेगी, देखना दिलचस्प होगा।

यह भी पढ़ें: IPL 2017: कप के 'गंभीर' दावेदार हैं शाहरुख के नाइट राइडर्स !

4. फाफ डू प्लेसिस: टी-20 फॉर्मेट के धमाकेदार खिलाड़ियों में शुमार डू प्लेसिस में किसी भी मैच को अपने दम पर बदलने की क्षमता है। आईपीएल के 51 मैचों में 1287 रन बना चुके प्लेसिस कई अहम मौकों पर अपने लेग स्पिन गेंदों से भी कमाल करते रहे हैं। साउथ अफ्रीका के डू प्लेसिस का बल्ला अगर आईपीएल में चला है तो कोई दो राय नहीं कि पुणे की टीम सभी को चौंका सकती है।

5. अजिंक्य रहाणे: टीम इंडिया में विराट कोहली के बाद नंबर टू की पोजिशन पर कायम रहाणे के पास आईपीएल के नौ सालों का अनुभव है। अब तक आईपीएल के 95 मैचों में 2675 रन बना चुके रहाणे के नाम एक शतक और 23 अर्धशतक हैं। वह समय-समय पर टीम इंडिया की कप्तानी भी संभालते रहे हैं। हाल में धर्माशाला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी कप्तानी में टीम इंडिया चौथा टेस्ट जीतने में कामयाब रही थी। स्मिथ, धोनी और अब रहाणे, इंटरनेशन टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल चुके तीन 'कप्तानों' की मौजूदगी में पुणे की टीम क्या कमाल करती है, देखना होगा।

यह भी पढ़ें: IPL 2017: चोट के कारण आईपीएल 10 से अश्विन और मुरली विजय आउट

इन खिलाड़ियों के अलावा अशोक डिंडा, सौरभ तिवारी, इमरान ताहिर, मनोज तिवारी, ईश्वर पांडे, बाबा अपराजित और शर्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ी भी हैं, जो घरेलू मैचों में काफी सफल साबित हुए हैं।

ये है पुणे की टीम : स्टीव स्मिथ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, फाफ डू प्लेसिस, मनोज तिवारी, उस्मान ख्वाजा, मयंक अग्रवाल, मिलिंद टंडन, बेन स्टोक्स, डेनियल क्रिस्टन, जयदेव उनादकत, बाबा अपराजित, अंकित शर्मा, रजत भाटिया, राहुल चाहर, राहुल त्रिपाठी, महेंद्र सिंह धौनी, अंकुश बैंस, रविचंद्रन अश्विन, अशोक डिंडा, ल्यूक फग्र्यूसन, इमरान ताहिर, ईश्वर पांडे, दीपक चहर, जसकरण सिंह, एडम जाम्पा, शार्दुल ठाकुर और सौरभ कुमार।

यह भी पढ़ें: मियामी ओपन: खिताब से एक कदम दूर सानिया मिर्जा, स्ट्राइकोवा संग फाइनल में बनाई जगह