logo-image

MI Vs RPS: अमिताभ बच्चन ने वाइड बॉल पर दी सलाह तो ट्विटर पर घिरे

मुंबई इंडियंस की हार से निराश अमिताभ बच्चन ने भी उस गेंद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए इसके लिए आखिरी ओवर में एक गेंद को अम्पायर द्वारा वाइड करार न दिए जाने को मुंबई के हार का कारण बताया।

Updated on: 25 Apr 2017, 05:31 PM

नई दिल्ली:

आईपीएल के 10वें सीजन के 28वें लीग मैच में मुंबई इंडियंस पुणे सुपरजायंट्स के हाथों 3 रन से हार गई। यह मैच काफी रोमांचक था। हर गेंद के बाद पासा पलट रहा था। मैच के आखरी ओवर में एक गेंद को लेकर काफी हंगामा भी हुआ था। कुछ लोगों का कहना था गेंद वाइड थी तो कुछ का कहना है अम्पायर का निर्णय आखरी होता है इसलिए इस मुद्दे पर बहस नहीं होना चाहिए।

मुंबई इंडियंस की हार से निराश अमिताभ बच्चन ने भी उस गेंद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा आखिरी ओवर में एक गेंद को अम्पायर द्वारा वाइड करार न दिए जाने के कारण टीम हार गई।

अमिताभ ने ट्वीट किया था, 'आखिरी ओवर में वह वाइड गेंद थी। उसे वाइड न करार देने की कीमत मुंबई इंडियंस को चुकानी पड़ी।'

इसके बाद ट्विटर पर लोग कॉमेंट कर उनकी खिंचाई करने लगे। क्रिकेट प्रशंसक उनके 'क्रिकेट के ज्ञान' का मजाक बनाने लगे। किसी ने लिखा 'आप क्रिकेट सीखिए, सर। वह वाइड गेंद नहीं थी।'

और पढ़ें: RPS Vs MI: पुणे सुपरजायंट से हारी मुंबई इंडियंस, बने कई दिलचस्प रिकॉर्ड

एक और यूजर ने लिखा, 'मिस्टर बच्चन, सॉरी। आप एक एक्सपर्ट ऐक्टर हैं। मैं आपका सम्मान करता हूं, लेकिन फील्ड पर आप अम्पायर नहीं थे। इसका सम्मान कीजिए।'

और पढ़ें: आईपीएल 10 में खेलेंगें इरफान पठान, गुजरात लायंस के लिए लगाएंगे दम