logo-image

भारत-बांग्लादेश टेस्ट में विराट कोहली ने तोड़ा वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड, सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने

विराट ने विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है। विराट ने सहवाग को पीछे छोड़ने हुए एक होम सीज़न में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Updated on: 10 Feb 2017, 08:31 PM

नई दिल्ली:

विराट रन मशीन कोहली ने रनों का एक और रिकॉर्ड अपनों नाम कर लिया है। इस बार विराट ने विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है। विराट ने सहवाग को पीछे छोड़ते हुए एक होम सीज़न में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

विराट ने टेस्ट क्रिकेट की अबतक 15 पारियों में 89.58 की औसत से 1075 रन बनाए थे। मैच के पहले दिन तक विराट सहवाग के इस रिकॉर्ड से सिर्फ 30 रन पीछे थे। जिसे उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे दिन 150 रन पूरे करते ही सहवाग के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। सहवाग ने 2004-05 के होम सीजन में 1105 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें-  Ind vs Ban LIVE: अजिंक्य रहाणे हुए मेहदी हसन का शिकार, कप्तान कोहली क्रीज पर जमे

टेस्ट में होम सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज

विराट कोहली- 15 इनिंग- 1106 रन (नॉटआउट) (भारत)

वीरेंद्र सहवाग- 17 इनिंग- 1105 रन (भारत)

ग्राहम गूच- 11 इनिंग- 1058 रन (इंग्लैंड)

सुनील गावस्कर- 21 इनिंग- 1027 रन (भारत)

दिलीप वेंगसरकर- 13 इनिंग- 966 रन (भारत)