IND vs AUS: विराट कोहली दो साल और 104 पारियों के बाद पहली बार हुए 'जीरो' का शिकार
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मिचेल स्टार्क की गेंद पर बिना खाता खोले लौट गए।विराट कुल मिलाकर 104 पारियों के बाद पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।
नई दिल्ली:
भारतीय कप्तान विराट कोहली इनदिनों हर मैच में कोई ना कोई रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं। एक ऐसा ही अनचाहा सा रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में विराट कोहली के नाम दर्ज हो गया। ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों ने जब भारत के दो विकेट जल्द गिरा दिये तब सबको भरोसा था अपने कप्तान विराट कोहली पर। लेकिन विराट आये और कब चले गये पता ही नहीं चला। लेकिन आउट होने के पीछे भी एक रिकॉर्ड बन गया।
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मिचेल स्टार्क की गेंद पर बिना खाता खोले लौट गए। विराट के नाम के आगे आमतौर से 0 नंबर नहीं दिखता है। विराट को 0 के स्कोर पर आउट किया और ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ियों की खुशी का ठिकाना नहीं था। आखिर हो भी क्यों ना, विराट को वह टीम इंडिया का सबसे खतरनाक बल्लेबाज मान रही थी।
2014 में कार्डिफ के बाद पहली हुए शून्य का शिकार
विराट कुल मिलाकर 104 पारियों के बाद पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इससे पहले विराट कोहली 2014 में कार्डिफ वनडे के दौरान शून्य पर आउट हुए थे। तीनों फॉर्मेट को देखा जाए तो यह विराट का कार्डिफ पारी के बाद पहला शून्य है।
टेस्ट में 2014 के ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट से अब तक 45 पारियों के बाद कोहली पहली बार 0 पर आउट हुए। टेस्ट क्रिकेट में वे पांचवीं बार शून्य पर आउट हुए, जबकि घरेलू मैदान पर टेस्ट में उनका यह पहला
शून्य है।
बिना 0 के लगातार इंटरनेशनल पारियां
173 राहुल द्रविड़
136 सचिन तेंदुलकर
135 एलेक स्टीवर्ट
122 कार्ल हूपर
117 जर्मी कोनी
112 जावेद मियांदाद
108 फाफ डु प्लेसिस
104 विराट कोहली
हालांकि इसे कप्तान कोहली की शानदार परफॉर्मेंस भी कहा जा सकता है। क्योंकि इतने लंबे समय तक किसी बल्लेबाज का शून्य पर आउट ना होना भी अपने आप में एक अच्छा प्रदर्शन है। हालांकि दूसरी पारी में एक बार फिर सबकी नजर कप्तान रन मशीन कोहली पर रहेगी।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nitesh Tiwari Ramayana: राम अवतार में नजर आए रणबीर कपूर, सीता मां बनीं सई पल्लवी, फिल्म के सेट से लीक हुईं तस्वीरें
-
Yodha OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होगी योद्धा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस हुए एक्साइटेड
-
'हेड ऑफ स्टेट' के सेट पर 'चीफ ट्रबलमेकर' बनीं प्रियंका की लाड़ली,शेयर किया मालती का आईडी कार्ड
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी