क्रिसमस पर परिवार संग फोटो पोस्ट करने पर ट्रोल हुए मोहम्मद कैफ
क्रिकेटर मोहम्मद कैफ एक बार फिर कुछ कट्टरपंथी सोच वालों के निशाने पर आ गए है। क्रिकेटर ने क्रिसमस मनाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की जो कुछ लोगों को नागवार गुजरी।
नई दिल्ली:
क्रिकेटर मोहम्मद कैफ एक बार फिर कुछ कट्टरपंथी सोच वालों के निशाने पर आ गए है। पूर्व क्रिकेटर ने अपने परिवार संग क्रिसमस मनाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की जो कुछ लोगों को नागवार गुजरी।
क्रिसमस पर अपनी कैफ की पत्नी की बेपर्दा फोटो होने पर देवबंद के अरबी विद्वान मौलाना नदीम उल वाजिदि ने भी हमला बोला।
Merry Christmas ! May there be love and peace. pic.twitter.com/DnZ2g7VTno
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) December 25, 2017
कुछ लोगों के कहा यह इस्लाम के खिलाफ है।
Moula ki Khasam Tu Badi Zillat Se Marega Fail Cricketer Off All Formats.
— Mohd Fasiuddin (@MohdFasiuddin10) December 25, 2017
100000 laanat
— FARHAT ABBAS (@FarhatAbbaspak) December 25, 2017
वहीं कुछ लोगों ने कैफ का समर्थन किया।
Merry Christmas to you and your family too 🎅 please ignore the jealous haters
— Kausar Shaikh (@kausar_krs) December 26, 2017
Merry Christmas to Kaif and All Indians😊
— ARIF MOHAMMAD (@ARIFMOHAMMADS) December 26, 2017
Happy Christmas anna💐🎂
— பாபநாசம் பிரேம்நாத் (@PremnathPk) December 25, 2017
उन्होंने कहा, 'जो सच्चे मुसलमान होते हैं वह अपने मजहब के पाबंद होते हैं और जहां तक क्रिकेट खेलने वाले और फिल्मी दुनिया से जुड़े लोगों की बात है तो उनको मजहब के नजरिए से देखना गलत है, इन लोगों का अपना माहौल होता है जिसमें वो रहते हैं उसी के तहत ये इस तरह की चीजें करते हैं। जो लोग इनकी आलोचना कर रहे है वो भी अपनी जगह सही है क्योंकि मुसलमानों को इस तरह की चीजों मे नही पडना चाहिए, लेकिन ये लोग अपने माहौल के दबाव की वजह से मजबूर होते हैं।'
और पढ़ें: जाधव की मां-पत्नी से पाकिस्तानी मीडिया की बदतमीजी कहा- कातिल की मां
इस पर आगे उन्होंने कहा, 'ये लोग मजहबी लोग नहीं हैं और ना इनका माहौल इस्लामी होता है उनका अपना नजरिया है जिनके तहत इस तरह की चीजें करते हैं इनको मजहब के नजरियें से ना देखें।'
यह कोई मामला पहला मामला नहीं है जब कैफ निशाने पर आये हो। अपने बेटे के साथ चेस खेलते हुए फोटो अपलोड करने पर भी क्रिकेटर को जमकर ट्रोल किया गया था।
उस वक़्त भी कुछ लोगों ने धर्म का चश्मा लगाकर इसे इस्लाम के खिलाफ बताया था।
और फोटो: जाधव परिवार के साथ व्यवहार पर पाक बोला, सुरक्षा कारणों से उतरवाए जूते
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Love Rashifal 3 May 2024: इन राशियों के लिए आज का दिन रोमांस से रहेगा भरपूर, जानें अपनी राशि का हाल
-
Ganga Dussehra 2024: इस साल गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में स्नान करें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीय के दिन करें ये उपाय, चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा धन!
-
First Hindu Religious Guru: ये हैं पहले हिंदू धर्म गुरु, भारत ही नहीं विश्व भी करता है इन्हें नमन