कांग्रेस नेता कब क्या बोलते हैं, उन्हें खुद ही नहीं पता होता: नित्यानंद राय

कांग्रेस नेता कब क्या बोलते हैं, उन्हें खुद ही नहीं पता होता: नित्यानंद राय

author-image
IANS
New Update
Patna: MoS Nityanand Rai addresses a press conference

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

पटना, 8 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारु के महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में तेजस्वी यादव के नाम को नकारे जाने के बाद केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता नित्यानंद राय ने कहा कि कांग्रेस के लोग कब क्या बोलेंगे, उन्हें भी खुद पता नहीं होता। वे कुछ भी बोल देते हैं।

राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाए जाने को लेकर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि राहुल गांधी को खुद नहीं पता होता है कि वह क्या बोलते हैं। लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान की रविवार को आयोजित रैली को लेकर भाजपा नेता नित्यानंद राय ने कहा कि पूरा एनडीए युवा सम्मान और युवा कल्याण के लिए काम कर रहा है।

उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि नीतीश कुमार बिहार के विकास के लिए हमेशा काम करते रहे हैं। सुशासन के लिए काम करते रहे हैं। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अचेत व्यवस्था में चले जाने और उनसे बिहार नहीं संभलने के बयान पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि तेजस्वी यादव को खुद होश नहीं रहता है, परिवारवाद से उन्हें फुर्सत नहीं मिलती है और वह हमेशा अपने परिवार की बात करते हैं।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और कदाचार में लिप्त रहना उनका स्वभाव रहा है। दरभंगा में भाजपा कार्यकर्ताओं और लाठीचार्ज की घटना पर उन्होंने इसे आश्चर्यजनक बताया। उन्होंने इसे अनर्थ बताते हुए कहा कि इस घटना से वह दुखी हैं। उन्होंने कहा कि वे खुद दिल्ली पहुंचकर डीजीपी मुख्यालय से बात करेंगे।

उल्लेखनीय है कि आरएसएस की तुलना पाकिस्तान से किए जाने से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ शनिवार को हिंदू संगठनों की ओर से मशाल जुलूस निकालने को लेकर जमकर बवाल हुआ था। जुलूस निकालने से रोकने पर कार्यकर्ताओं और पुलिस के जवानों के बीच नोकझोंक हुई। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी मन्ना के अलावा भाजपा के अनेक कार्यकर्ता चोटिल हो गए थे।

--आईएएनएस

एमएनपी/डीएससी

Advertisment

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

      
Advertisment