कांग्रेस नहीं अपने कार्यकाल की उपलब्धि बताएं नरेंद्र मोदी : सुखविंदर सिंह रंधावा

कांग्रेस नहीं अपने कार्यकाल की उपलब्धि बताएं नरेंद्र मोदी : सुखविंदर सिंह रंधावा

कांग्रेस नहीं अपने कार्यकाल की उपलब्धि बताएं नरेंद्र मोदी : सुखविंदर सिंह रंधावा

author-image
IANS
New Update
कांग्रेस नहीं अपने कार्यकाल की उपलब्धि बताएं नरेंद्र मोदी : सुखविंदर सिंह रंधावा

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद सुखविंदर सिंह रंधावा ने कहा है कि नरेंद्र मोदी अक्सर यह कहते हैं कि कांग्रेस ने पिछले 70 साल में देश के लिए क्या किया है? उन्हें सोचना चाहिए कि अपने कार्यकाल में उनकी क्या उपलब्धियां रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के सिवान जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पिछले 70 साल में देश को लूटा है। इस पर समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए सुखविंदर सिंह रंधावा ने कहा, मुझे दुख है कि पीएम नरेंद्र मोदी इतने बड़े ओहदे पर पहुंचने के बाद भी ऐसी बात कर रहे हैं। कांग्रेस में वो नेता थे, जिन्होंने देश को आजाद करवाया। कांग्रेस ने देश को अनाज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया। पंजाब में जितना धान उगाया जाता है, ये सरकार उसे नहीं उठा सकती। बिजली, पानी की सुविधा कांग्रेस ने दी थी। बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया था। गरीबों को घर बनाने के लिए लोन देने की शुरुआत कांग्रेस ने की थी। 1971 में इंदिरा गांधी की सरकार ने पाकिस्तान के 2 टुकड़े कर दिए थे। हमें पाकिस्तान के 4 टुकड़े करने थे, लेकिन ट्रंप के कहने पर नरेंद्र मोदी ने सीजफायर का फैसला लिया।

रंधावा ने कहा कि कांग्रेस के बारे में कुछ भी बोलने से पहले नरेंद्र मोदी को अपने कार्यकाल के बारे में सोचना चाहिए। कांग्रेस ने जो भी किया है, वो देश के विकास के लिए किया है। नरेंद्र मोदी ने जो भी किया है, वो चुनाव लड़ने के लिए किया है। आज की तारीख में दुनिया का कोई भी देश भारत के साथ नहीं खड़ा है। नरेंद्र मोदी को ये सोचना पड़ेगा।

हरियाणा में भी कांग्रेस के प्रदेश संगठन में बदलाव की चर्चा है। इससे संबंधित बैठक के बाद हरियाणा के हिसार से सांसद जय प्रकाश ने कहा कि बैठक में पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा हुई। राहुल गांधी देश के हर प्रदेश में संगठन बना रहे हैं। संगठन को लेकर ही चर्चा हुई है। वह मजबूत और निष्पक्ष संगठन के पक्ष में हैं।

हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने हाल में बयान दिया था कि कांग्रेस के कई विधायक उनके संपर्क में हैं। इस पर हिसार सांसद ने आईएएनएस से कहा कि कांग्रेस पार्टी के विधायकों को कोई नहीं खरीद सकता है।

--आईएएनएस

पीएके/जीकेटी

Advertisment

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

      
Advertisment