पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने की निंदा, राहुल गांधी से माफी की मांग

पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने की निंदा, राहुल गांधी से माफी की मांग

पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने की निंदा, राहुल गांधी से माफी की मांग

author-image
IANS
New Update
कांग्रेस की टिप्पणी पर भड़का भाजपा महिला मोर्चा, राहुल गांधी से माफी की मांग

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई वोटर अधिकार यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा ने इसकी कड़ी निंदा की।

Advertisment

महिला मोर्चा ने इस घटना को लेकर राहुल गांधी से माफी की मांग की है और माफी नहीं मांगने पर विरोध प्रदर्शन और तेज करने की चेतावनी दी है।

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने इस घटना को लेकर कांग्रेस की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे देश की महिलाओं और नागरिकों की भावनाओं पर हमला करार दिया।

वनथी श्रीनिवासन ने आईएएनएस से खास बातचीत करते हुए कहा, प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की गई हैं। भाजपा महिला मोर्चा इसकी कड़ी निंदा करता है। ऐसी टिप्पणियां न केवल देश की मां, बहन और बेटी का अपमान करती हैं, बल्कि हर नागरिक के मन में गुस्सा पैदा करती हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ऐसी भाषा का सहारा लेकर एक खतरनाक राजनीतिक संस्कृति को बढ़ावा दे रही है, जो महिलाओं का अपमान करती है और भारतीय मूल्यों को कमजोर करती है।

उन्होंने कहा, कांग्रेस ने इस टिप्पणी के साथ देश की राजनीतिक संस्कृति को निम्न स्तर पर पहुंचा दिया है। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। श्रीनिवासन ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा सभी राज्यों की राजधानियों और कई जिलों में कांग्रेस कार्यालयों के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से इस शर्मनाक कृत्य के लिए बिना शर्त माफी मांगने की मांग की।

महिला मोर्चा ने कहा कि ऐसी टिप्पणियां न केवल व्यक्तिगत अपमान हैं, बल्कि देश की सांस्कृतिक मर्यादाओं पर भी प्रहार हैं। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाने का संकल्प लिया। श्रीनिवासन ने चेतावनी दी कि अगर कांग्रेस ने माफी नहीं मांगी, तो विरोध प्रदर्शन और तेज होंगे।

--आईएएनएस

एएसएच/डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment