लंदन ओलम्पिक के कांस्य पदक के पास रखूंगी यह स्वर्ण पदक: सायना नेहवाल
सायना ने कहा, 'भारत में अगर मैं हारती हूं, तो 100 सवाल खड़े हो जाते हैं। सायना हार गई। उसे संन्यास ले लेना चाहिए।
नई दिल्ली:
अपनी हमवतन और रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता पी.वी. सिंधु को मात देकर 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में महिला एकल वर्ग का स्वर्ण पदक जीतने वाली सायना नेहवाल का कहना है कि वह इस पदक को अपने लंदन ओलम्पिक के कांस्य पदक के पास रखेंगी।
वेबसाइट 'ईएसपीएन डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार, सायना ने कहा कि यह पदक उनके लिए काफी खास है। इसीलिए, वह इसे खास जगह ही रखेंगी।
वर्ल्ड नम्बर-12 सायना ने स्वर्ण पदक के लिए खेले गए मुकाबले में उलटफेर करते हुए वर्ल्ड नम्बर-3 सिंधु को सीधे गेमों में 21-18, 23-21 से मात देकर जीत हासिल की। सायना का यह राष्ट्रमंडल खेलों का दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले उन्होंने 2010 में राजधानी दिल्ली में हुए 19वें राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।
सायना ने कहा, 'भारत में अगर मैं हारती हूं, तो 100 सवाल खड़े हो जाते हैं। सायना हार गई। उसे संन्यास ले लेना चाहिए। इस पदक की इसलिए, मेरे लिए काफी खास अहमियत है। मैं इसे ओलम्पिक खेलों के कांस्य पदक के पास रखूंगी। रियो डी जनेरियो में चोटिल होने के कारण यह जीत मेरे लिए भावुकता से भरी हुई थी।'
और पढ़ेंः IPL 2018: हार के क्रम को तोड़ने उतरेगा कोलकाता नाइट राइडर्स
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी