चीनी वैज्ञानिकों ने चांद के पिछले भाग के लूनर मैंटल की ठंडक का रहस्य खोला

चीनी वैज्ञानिकों ने चांद के पिछले भाग के लूनर मैंटल की ठंडक का रहस्य खोला

चीनी वैज्ञानिकों ने चांद के पिछले भाग के लूनर मैंटल की ठंडक का रहस्य खोला

author-image
IANS
New Update
चीनी वैज्ञानिकों ने चांद के पिछले भाग के लूनर मैंटल की ठंडक का रहस्य खोला

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

बीजिंग, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्राधिकरण और चीनी परमाणु ऊर्जा प्राधिकरण ने 6 अक्टूबर को घोषणा की कि उन्होंने चंद्रयान छांग’अ-6 से प्राप्त चाँद के पिछले भाग के नमूनों के अध्ययन में एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक उपलब्धि हासिल की है।

Advertisment

इस अध्ययन में पहली बार यह पता चला है कि चाँद के पिछले भाग का लूनर मेंटल (चंद्रीय अंतर्भाग) चाँद के सामने के भाग की तुलना में अधिक ठंडा है। यह खोज चाँद के चंद्रीय द्विभाजन के ज्ञान को गहरा करती है और चंद्रमा के विकास तथा इसकी भूगर्भीय संरचना की समझ के लिए महत्वपूर्ण आंकड़े प्रदान करती है।

विशेष रूप से, छांग’अ-6 द्वारा एकत्र किए गए बेसाल्टिक चट्टान के नमूने का क्रिस्टलीकरण तापमान 1100 डिग्री सेल्सियस पाया गया, जो चाँद के सामने के भाग के समान नमूनों की तुलना में लगभग 100 डिग्री सेल्सियस कम है। शोधकर्ताओं ने यह भी ज्ञात किया कि चाँद के पिछले भाग का मैंटल पोटेंशियल तापमान सामने के भाग के मुकाबले कम है।

यह अध्ययन अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित वैज्ञानिक जर्नल नेचर जियोसाइंस की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है, जो चाँद के भौतिक और भूगर्भीय विशेषताओं के अध्ययन में एक नई दिशा प्रदान करता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

--आईएएनएस

एएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment