/newsnation/media/media_files/thumbnails/202512103603026-371237.jpg)
(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)
बीजिंग, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने बुधवार को 2026 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला के आधिकारिक थीम और लोगो का अनावरण किया है, जो चीनी चंद्र पंचांग के अनुसार फरवरी 2026 के मध्य में शुरू होने वाले अश्व वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है।
इस स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का थीम दौड़ता अश्व, अविराम गति है। यह गाला चीनी नववर्ष की पूर्व संध्या पर दुनिया भर के चीनी समुदायों के साथ आनंद, सौभाग्य और उल्लास के माहौल में एक ऊर्जावान, उत्साहपूर्ण, गर्मजोशी से भरी और नवीनताओं से सजी सांस्कृतिक महाभोज में साथ ले जाएगा।
प्राचीन चीनी काव्य संग्रह छु थ्सी के लि साओ खंड में कहा गया है कि एक द्रुतगामी घोड़े पर सवार होकर दौड़ो, और मुझे मार्ग दिखाओ। यहां द्रुतगामी घोड़ा प्राचीन काल में उत्कृष्ट घोड़ों के लिए एक सुंदर संदर्भ है, जो चीनी राष्ट्र की उद्यमशील, अथक रूप से आगे बढ़ने की भावना को दर्शाता है। इसका चीनी भाषा में उच्चारण चमत्कार जैसा भी है, जो चमत्कार रचने के संकल्प और अडिग आत्मविश्वास को व्यक्त करता है, साथ ही नए युग और नई यात्रा के प्रति आशाओं से भरे सुंदर दृष्टिकोण को दर्शाता है। यह थीम चीनी संस्कृति में घोड़े के प्रतीकात्मक महत्व, शक्ति, सफलता और निरंतर आगे बढ़ने की भावना, को रेखांकित करता है, साथ ही वैश्विक चीनी समुदाय के लिए एकजुटता, आशा और नए सफलताओं की कामना को व्यक्त करता है।
उधर, गाला का मुख्य लोगो चार घोड़ों का एकसाथ दौड़ना के रचनात्मक विचार से प्रेरित है, जिसे गाला की थीम अश्व वर्ष, अविराम गति से लिया गया है। इसमें पारंपरिक चीनी बादल, बिजली और ज्यामितीय पैटर्न के शास्त्रीय तत्वों को कुशलता से मिलाया गया है, जो चार घोड़ों के कंधे से कंधा मिलाकर, कदम दर कदम ऊपर की ओर बढ़ने की दृश्य छवि को उकेरता है। यह पारंपरिक सौंदर्यशास्त्र का आनंद देने के साथ-साथ उन्मुक्त और उत्साहपूर्ण युग की भावना भी संप्रेषित करता है।
नवीनतम डिजाइन किया गया शानदार घोड़ों की दौड़ पैटर्न असीम रूप से विस्तारित, परिवर्तित और चक्रीय रूप से दोहराया जा सकता है, जो हजारों घोड़ों के उन्मुक्त दौड़ने, अविराम गति की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत करता है।
उल्लेखनीय है कि देश की 15वीं पंचवर्षीय योजना (2026-2030) के प्रारंभिक वर्ष में, सीएमजी का अश्व वर्ष गाला शानदार घोड़ों की दौड़ के ऊर्जावान रूप में, दुनिया भर के चीनी लोगों के साथ जीवन से भरे, शुभ और सुंदर घोड़े के वर्ष के वसंत उत्सव का स्वागत करेगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us