चीन का 42वां अंटार्कटिक अभियान शुरू

चीन का 42वां अंटार्कटिक अभियान शुरू

चीन का 42वां अंटार्कटिक अभियान शुरू

author-image
IANS
New Update
चीन का 42वां अंटार्कटिक अभियान शुरू

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

बीजिंग, 1 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय द्वारा आयोजित 42वां चीनी अंटार्कटिक अभियान अंटार्कटिका के लिए रवाना हुआ।

Advertisment

राष्ट्रीय आवश्यकताओं और वैश्विक वैज्ञानिक सीमाओं पर केंद्रित यह अभियान, छिनलिंग स्टेशन पर सहायक सुविधाओं के निर्माण और प्रणाली अनुकूलन को आगे बढ़ाएगा, अमुंडसेन सागर, रॉस सागर और प्राइड्ज खाड़ी जैसे प्रमुख अंटार्कटिक समुद्री क्षेत्रों में परिचालन सर्वेक्षण और निगरानी जारी रखेगा और घरेलू तकनीकों और उपकरणों के नए अनुप्रयोगों की खोज करेगा।

यह अंटार्कटिक वैज्ञानिक अनुसंधान, सर्वेक्षण और कार्मिक प्रशिक्षण में संबंधित देशों और क्षेत्रों के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग को भी गहरा करेगा।

इस अभियान को आइसब्रेकर शुएलोंग और शुएलोंग 2 द्वारा समर्थित किया जा रहा है, जिसमें 80 से अधिक घरेलू संस्थानों के 500 से अधिक टीम सदस्य भाग ले रहे हैं। थाईलैंड, चिली और पुर्तगाल सहित दस से अधिक देशों और क्षेत्रों के शोधकर्ता भी भाग ले रहे हैं।

इस अभियान के मई 2026 में अपना मिशन पूरा करके चीन लौटने की संभावना है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment