चीन साने ताकाइची की अन्यमनस्कता कतई स्वीकार नहीं करता : चीनी विदेश मंत्रालय

चीन साने ताकाइची की अन्यमनस्कता कतई स्वीकार नहीं करता : चीनी विदेश मंत्रालय

चीन साने ताकाइची की अन्यमनस्कता कतई स्वीकार नहीं करता : चीनी विदेश मंत्रालय

author-image
IANS
New Update
चीन साने ताकाइची की अन्यमनस्कता कतई स्वीकार नहीं करता : चीनी विदेश मंत्रालय

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

बीजिंग, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने नियमित प्रेस वार्ता की अध्यक्षता की, जहां एक संवाददाता ने पूछा कि मीडिया की रिपोर्ट है कि जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने 3 दिसंबर को सीनेट के पूर्ण सत्र पर चीन जापान संयुक्त बयान का हवाला देते हुए कहा कि वे चीन सरकार के इस पक्ष की समझ और सम्मान करती हैं कि थाईवान चीन का एक अभिन्न अंग है। इस पर चीन की क्या टिप्पणी है।

Advertisment

लिन च्येन ने कहा कि पुष्टि के अनुसार, संबंधित रिपोर्ट सटीक नहीं है। साने ताकाइची ने सिर्फ कहा कि थाईवान के सवाल पर जापान का मूल पक्ष वर्ष 1972 चीन जापान संयुक्त बयान के वर्णन जैसा है। इस पक्ष में बदलाव नहीं आया है।

लिन च्येन ने कहा कि चीनी पक्ष का रुख स्पष्ट है यानी हम जापान से आत्म निरीक्षण कर गलती ठीक करना और साने ताकाइची की गलत बात वापस लेने का अनुरोध करते हैं। ऐतिहासिक फाइलों में साफ लिखे गए सैद्धांतिक सवाल, चीनी पक्ष के बार-बार पूछने और जापान के अंदर तथा अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की आलोचना के सामने साने ताकाइची ने सिर्फ पक्ष में बदलाव नहीं आने से अन्यमनस्कता की। चीन इसे कतई स्वीकार नहीं करता।

प्रवक्ता ने कहा कि साने ताकाइची ने कहा कि थाईवान सवाल पर जापान का मूल पक्ष वर्ष 1972 चीन जापान संयुक्त बयान के वर्णन की तरह है। तो, क्या वे सटीक और संपूर्ण रूप से संयुक्त बयान का वर्णन सुन सकती हैं?क्यों जापान जानबूझकर अपने वादे और कानूनी कर्तव्य नहीं बताना चाहता?

इसके पीछे क्या कारण है?जापान को चीन और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को एक जवाब देना चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment