चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने औद्योगिक आर्थिक प्रदर्शन की जानकारी दी

चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने औद्योगिक आर्थिक प्रदर्शन की जानकारी दी

चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने औद्योगिक आर्थिक प्रदर्शन की जानकारी दी

author-image
IANS
New Update
चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने औद्योगिक आर्थिक प्रदर्शन की जानकारी दी

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

बीजिंग, 21 जनवरी (आईएएनएस)। चीनी राज्य परिषद सूचना कार्यालय द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के संबंधित अधिकारियों ने 2025 में औद्योगिक आर्थिक प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी।

Advertisment

परिचय के अनुसार 2025 में, निर्धारित आकार से ऊपर के उद्योगों के मूल्यवर्धन में वर्ष 2024 की तुलना में 5.9 की वृद्धि हुई, जीडीपी में विनिर्माण मूल्यवर्धन का अनुपात स्थिर रहा, और विनिर्माण का पैमाना लगातार 16 वर्षों तक दुनिया का सबसे बड़ा बना रहने की उम्मीद है।

दूरसंचार सेवाओं की कुल मात्रा में वर्ष 2024 की तुलना में 9.1 की वृद्धि हुई। औद्योगिक और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों ने आर्थिक विकास में 40 से अधिक का योगदान दिया, जिससे प्रभावी रूप से स्टेबलाइजर की भूमिका निभाई।

चीन के विनिर्माण उद्योग ने डिजिटल परिवर्तन में ठोस प्रगति की है, जिसमें कुल मिलाकर 35,000 से अधिक बुनियादी स्तर के, 8,200 से अधिक उन्नत स्तर के, 500 से अधिक उत्कृष्ट स्तर के और 15 अग्रणी स्तर के स्मार्ट कारखाने स्थापित किए गए हैं।

चीन में 6जी प्रौद्योगिकी परीक्षण के पहले चरण के परिणामस्वरूप 300 से अधिक प्रमुख प्रौद्योगिकियों का भंडार तैयार हो गया है। 5जी और गीगाबाइट ऑप्टिकल नेटवर्क को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की 97 प्रमुख श्रेणियों में से 91 में एकीकृत किया जा चुका है और औद्योगिक इंटरनेट ने 41 प्रमुख औद्योगिक श्रेणियों में पूर्ण कवरेज हासिल कर लिया है, जिससे आर्थिक और सामाजिक विकास को और अधिक गति मिली है।

2025 में चीन के औद्योगिक और सूचना प्रौद्योगिकी विकास में चार विशेषताएं दिखाई दी गई: स्थिरता का निरंतर सुदृढ़ीकरण, प्रगति में निरंतर तेजी, नई प्रेरक शक्तियों का निरंतर सुदृढ़ीकरण और जीवंतता का निरंतर प्रदर्शन।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment