सीजीटीएन सर्वेः चीनी आधुनिकीकरण के लिए शिनच्यांग मॉडल निर्मित करें

सीजीटीएन सर्वेः चीनी आधुनिकीकरण के लिए शिनच्यांग मॉडल निर्मित करें

सीजीटीएन सर्वेः चीनी आधुनिकीकरण के लिए शिनच्यांग मॉडल निर्मित करें

author-image
IANS
New Update
सीजीटीएन सर्वेः चीनी आधुनिकीकरण के लिए शिनच्यांग मॉडल निर्मित करें

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

बीजिंग, 25 सितंबर (आईएएनएस)। चीन के शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ पर चाइना मीडिया ग्रुप के अधीन सीजीटीएन ने 38 देशों के 7446 लोगों के बीच एक सर्वे किया।

Advertisment

इसमें भाग लेने वाले लोगों ने शिनच्यांग के आर्थिक व सामाजिक विकास की बड़ी उपलब्धियों की बड़ी प्रशंसा की। उनका आम विचार है कि चीन ने शिनच्यांग में विकास तथा सुरक्षा के तालमेल विकास और चीनी आधुनिकीकरण बढ़ाकर सामाजिक स्थिरता तथा दीर्घकालिक सुरक्षा पूरी करने का सही रास्ता निकाला है।

इस सर्वे में 82.1 प्रतिशत लोगों का विचार है कि शिनच्यांग का चिकित्सा स्तर निरंतर उन्नत हो रहा है। 81.7 प्रतिशत लोगों का विचार है कि शिनच्यांग में जनता के शैक्षणिक अधिकार को सुनिश्चित किया गया है। 80.8 प्रतिशत लोगों का विचार है कि शिनच्यांग का बुनियादी संस्थापन संपूर्ण हो रहा है। 80.6 प्रतिशत लोगों का विचार है कि शिनच्यांग के पारिस्थितिकी संरक्षण में उल्लेखनीय सफलता हासिल हुई है और 80 प्रतिशत लोगों का विचार है कि शिनच्यांग के लोगों की आय में बड़ी बढ़ोत्तरी हुई है।

इस सर्वे में 80.6 प्रतिशत उत्तरदाताओं का विचार है कि शिनच्यांग की विभिन्न जातियों की जनता की धार्मिक स्वतंत्रता को गारंटी मिली है। 83.1 प्रतिशत लोगों का विचार है कि विभिन्न जातियों के परंपरागत त्योहारों और रीति-रिवाजों के समर्थन से शिनच्यांग की सांस्कृतिक विरासतों को अच्छी सुरक्षा मिली है।

इसके अलावा सर्वे में 63.8 प्रतिशत लोगों ने शिनच्यांग के भावी विकास पर पक्का विश्वास जताया।

(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment