Share Market News: बजट पेश होने से पहले धड़ाम हुआ शेयर मार्केट, सेंसक्स-निफ्टी में आई गिरावट

Share Market News: आज (1 फरवरी) पेश होने वाले आम बजट के साथ इस बार शेयर बाजार ने इतिहास रच दिया है. रविवार होने के बावजूद NSE और BSE खुले रहेंगे, ताकि निवेशक घोषणाओं पर प्रतिक्रिया दे सकें.

Share Market News: आज (1 फरवरी) पेश होने वाले आम बजट के साथ इस बार शेयर बाजार ने इतिहास रच दिया है. रविवार होने के बावजूद NSE और BSE खुले रहेंगे, ताकि निवेशक घोषणाओं पर प्रतिक्रिया दे सकें.

author-image
Deepak Kumar
New Update
Share-market-news

Share Market News: आज (1 फरवरी) देश का आम बजट पेश किया जाएगा और इस बार यह दिन कई मायनों में खास है. आमतौर पर शनिवार और रविवार को बंद रहने वाला शेयर बाजार इस रविवार खुला रहेगा. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने बजट की अहमियत को देखते हुए विशेष लाइव ट्रेडिंग सत्र आयोजित करने का फैसला लिया है. बता दें कि सुबह मार्केट खुलते ही सेंसक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई है.

Advertisment

रविवार को क्यों खोला गया शेयर बाजार?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जब वित्त वर्ष 2026-27 का बजट संसद में पेश करेंगी, उसी दौरान निवेशकों को बाजार में तुरंत प्रतिक्रिया देने का मौका मिलेगा. एक्सचेंजों का मानना है कि बजट में टैक्स, सरकारी खर्च, इंफ्रास्ट्रक्चर, बैंकिंग और अलग-अलग सेक्टरों से जुड़े बड़े फैसले होते हैं. ऐसे में बाजार बंद रहने से निवेशकों को नुकसान हो सकता था, इसलिए रविवार की छुट्टी रद्द की गई है.

पहले भी हो चुका है ऐसा

बता दें कि आजाद भारत के इतिहास में यह दूसरा मौका होगा जब रविवार को शेयर बाजार खुलेगा. इससे पहले 28 फरवरी 1999 को अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान बजट वाले दिन रविवार को भी ट्रेडिंग हुई थी. करीब 26 साल बाद फिर ऐसा होने जा रहा है.

ट्रेडिंग का समय क्या रहेगा?

रविवार को ट्रेडिंग का समय सामान्य दिनों जैसा ही रहेगा. इसका मतलब है कि बजट भाषण के दौरान और उसके बाद निवेशकों के पास अपनी रणनीति बनाने और सौदे करने का पूरा समय होगा.

  • प्री-ओपन मार्केट: सुबह 9:00 बजे से 9:15 बजे तक

  • नॉर्मल ट्रेडिंग सेशन: सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

एक्सपर्ट्स की राय

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बजट के दिन बाजार खुला रहना जरूरी था. टैक्स स्लैब, सरकारी योजनाएं, कैपेक्स खर्च और राजकोषीय घाटे जैसे ऐलानों का सीधा असर शेयर बाजार पर पड़ता है. इस फैसले से निवेशक उसी दिन अपनी पोजीशन संभाल सकेंगे और अगले दिन की अनिश्चितता से बच पाएंगे.

यह भी पढ़ें- संसद में पेश हुआ आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26, जानें आम आदमी के लिए क्यों है खास?

budget Union Budget 2026 share market Business News
Advertisment