Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, अब ये है आपके शहर में ईंधन का भाव

Petrol Diesel Price Today: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग के चलते वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है. पिछले एक सप्ताह में क्रूड की कीमतों में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो चुकी है.

Petrol Diesel Price Today: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग के चलते वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है. पिछले एक सप्ताह में क्रूड की कीमतों में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो चुकी है.

author-image
Suhel Khan
New Update
petrol diesel price 7 March 2026

पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी Photograph: (Freepik)

Petrol Diesel Price Today: अमेरिका और इजरायल ईरान पर लगातार हमले कर रहा है. जिसका असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है. कमोडिटी मार्केट पर इसका सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है. जहां कच्चे तेल की कीमतों में हर दिन भारी उछाल दर्ज किया जा रहा है. आज भी वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. हालांकि इसका असर अभी भारत में देखने को नहीं मिल रहा है.

Advertisment

एक सप्ताह में 50 फीसदी महंगा हुआ कच्चा तेल

पिछले एक सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम करीब 50 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं. बावजूद इसके भारत में अभी भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई हैं. हालांकि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है. क्योंकि आज घरेलू रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ग्लोबल मार्केट में बढ़ोतरी का असर भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है. बता दें कि फरवरी के आखिर तक कच्चे तेल की कीमत 60 डॉलर प्रति बैरल थी, जो अब बढ़कर 90 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर निकल चुकी है.

वैश्विक बाजार में आज कितनी बढ़ी क्रूड की कीमत?

आज यानी शनिवार (7 मार्च, 2026) को वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है. फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड का भाव 9.89 डॉलर यानी 12.21 फीसदी के उछाल के साथ 90.90 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. जबकि ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) की कीमत 7.28 डॉलर यानी 8.52 प्रतिशत चढ़कर 92.69 डॉलर प्रति बैरल हो गई हैं.

मुर्बन क्रूड और नेचुरल गैस की कीमतों में भी भारी उछाल

वहीं मुर्बन क्रूड में भी 8.73 डॉलर या 9.24 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है. जिसके बाद ये 103.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. वहीं नेचुरल गैस के दाम में 0.183 डॉलर यानी 6.09 प्रतिशत का उछाल आया है और अब ये 3.186 डॉलर पर पहुंच गई है. जबकि गैसोलाइन में 0.076 डॉलर यानी 2.83 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है उसके बाद ये 2.747 डॉलर पर पहुंच गई हैं. वहीं हीटिंग ऑयल के दाम में 0.008 डॉलर यानी 0.22 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है और अब ये 3.622 डॉलर पर पहुंच गया है.

देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

शहर (City)पेट्रोल / लीटर (₹)डीजल / लीटर (₹)
दिल्ली94.7787.67
मुंबई103.5490.03
कोलकाता105.4192.02
चेन्नई101.0692.61

देश के अन्य शहरों में ईंधन की कीमतें

शहरपेट्रोल / लीटर (₹)डीजल / लीटर (₹)
गुरुग्राम95.5788.03
नोएडा94.7787.89
बेंगलुरू102.9690.99
भुवनेश्वर100.9492.52
चंडीगढ़94.3082.45
हैदराबाद107.4695.70
जयपुर105.4090.82
लखनऊ94.6987.81
पटना105.4291.67
तिरुवनंतपुरम107.3096.18
गाजियाबाद94.5487.67
मेरठ94.4787.54
बरेली94.8287.75
कानपुर94.9088.05
प्रयागराज95.3388.51
वाराणसी94.8688.01
भोपाल106.5291.89
रायपुर99.3093.26
रांची97.8692.62
अहमदाबाद94.4490.11
देहरादून93.6988.65
पुणे104.2990.81
नासिक104.7691.27
वड़ोदरा94.1187.78
पुडुचेरी96.2686.47
गुवाहाटी98.2389.46
गंगटोक103.3590.45
आइजोल99.0687.92
ईटानगर90.7880.32

क्यों लगातार बढ़ रहे कच्चे तेल के दाम?

क्रूड ऑयल यानी कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की मुख्य वजह मध्य पूर्व यानी मिडिल ईस्ट (खासकर ईरान-अमेरिका की जंग) में बढ़ते भू-राजनीतिक संघर्ष और 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' यानी होर्मुज जलडमरूमध्य में आपूर्ति संबंधी जोखिम हैं. जिसके बंद होने से वैश्विक आपूर्ति बाधित हो गई है. क्योंकि इसी रास्ते से होकर दुनिया की कुल आपूर्ति का 20 से 25 फीसदी तेल गुजरता है. इसके अलावा, अमेरिकी तेल की उच्च मांग, ओपेक+ (OPEC+) द्वारा आपूर्ति में कमी, और बाजार में शॉर्ट-स्क्वीज ने ब्रेंट क्रूड की कीमतों को आसमान पर पहुंचा दिया है.

ये भी पढ़ें: LPG Price Hike: मिडिल ईस्ट तनाव का असर, घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी; आज से नया रेट लागू

Petrol Diesel Price Today
Advertisment