Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, गाड़ी का टैंक फुल कराने से पहले चेक कर लें पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Price Today: मध्य पूर्व में जंग के चलते वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है. पिछले तीन दिनों से क्रूड की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. आज भी कच्चे तेल के दाम बढ़ गए.

Petrol Diesel Price Today: मध्य पूर्व में जंग के चलते वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है. पिछले तीन दिनों से क्रूड की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. आज भी कच्चे तेल के दाम बढ़ गए.

author-image
Suhel Khan
New Update
Petrol Diesel Price 3 March 2026

पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी Photograph: (Freepik)

Petrol Diesel Price Today: इजरायल-अमेरिका के ईरान पर हमला करने के बाद पूरे मध्य पूर्व में अशांति पैदा हो गई है. ईरान लगातार खाड़ी के देशों को निशाना बना रहा है तो वहीं इजरायल और अमेरिका ईरान में जमकर कहर बरपा रहे हैं. इस जंग का असर वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है. पिछले तीन दिनों से क्रूड की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है.

Advertisment

कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल

डब्ल्यूटीआई और ब्रेंट क्रूड के दाम में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. सोमवार के बाद आज भी कच्चे तेल के दाम में तेजी देखने को मिल रही है. डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 0.67 डॉलर यानी 0.94 प्रतिशत उछाल के साथ 71.88 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए हैं. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 1.17 डॉलर यानी 1.21 फीसदी उछाल के साथ 78.68 डॉलर प्रित बैरल पर पहुंच गया है. मुर्बन क्रूड का भाव 0.95 डॉलर यानी 1.21 प्रतिशत तेजी के साथ 79.50 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. इसी के साथ देश की तेल विपरण कंपनियों ने भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दीं. मंगलवार को कुछ शहरों में ईंधन का भाव बढ़ गया तो कुछ शहरों में कम भी हुआ है.

दिल्ली-मुंबई समेत चारों महानगरों में तेल का भाव

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली94.7787.67
मुंबई103.5490.03
कोलकाता105.4592.02
चेन्नई100.8592.40

देश के अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
गुरुग्राम95.5788.03
नोएडा94.8587.98
बेंगलुरू102.9690.99
भुवनेश्वर100.9392.51
चंडीगढ़94.3082.45
हैदराबाद107.4595.70
जयपुर104.7290.21
लखनऊ94.8487.98
पटना105.5491.78
तिरुवनंतपुरम107.3096.18
मेरठ94.6087.69
बरेली94.9788.13
कानपुर94.9088.05
भोपाल106.6391.99
रांची97.8692.62
रायपुर99.4493.39
अहमदाबाद94.4790.14
देहरादून93.4388.34
नासिक104.5591.07
पुणे104.4790.98
पुडुचेरी96.2686.47
गंगटोक103.3590.45
आइजोल99.0687.92
गुवाहाटी98.2489.46

ये भी पढ़ें: 'इस आतंकी सरकार से अमेरिका को गंभीर खतरा बना हुआ था', ईरान को लेकर बोले डोनाल्ड ट्रंप

Petrol Diesel Price Today
Advertisment