Petrol Diesel Price Today: मध्य पूर्व में तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Price Today: मध्य पूर्व में पैदा हुए तनाव के बीच वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है. जिसका असर भारत के शहरों में भी दिखने लगा है. सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव दर्ज किया गया

Petrol Diesel Price Today: मध्य पूर्व में पैदा हुए तनाव के बीच वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है. जिसका असर भारत के शहरों में भी दिखने लगा है. सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव दर्ज किया गया

author-image
Suhel Khan
New Update
Crude Oil Price Petrol diesel prite

कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल Photograph: (Freepik)

Petrol Diesel Price Today: इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर शनिवार को हमला कर दिया. जिसके बाद पूरे मध्य पूर्व में भारी तनाव पैदा हो गया है. जिसका असर वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है. आज यानी सोमवार (2 मार्च, 2026) को अंतरराष्ट्रीय  बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी  उछाल दर्ज किया गया. सोमवार सुबह डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतों में 3.21 डॉलर यानी 4.79 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई. जिसके बाद ये 70.23 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 3.74 डॉलर यानी 5.13 प्रतिशत उछाल के साथ 76.61 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

Advertisment

तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम

इसके साथ ही देश की तेल विपरण कंपनियों ने भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी. बता दें कि भारत में ईंधन की कीमतें तय करने का अधिकार तेल कंपनियों के पास है. जो वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों की समीक्षा और डॉलर-रुपये की विनिमय दर के हिसाब से पेट्रोल-डीजल की कीमतें तय करती हैं. जिसमें वैट-सेस के अलावा डीलर कमीशन भी शामिल होता है. जिसके चलते भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम अपने मूल भाव से काफी ऊपर चले जाते हैं.

दिल्ली-मुंबई समेत 4 प्रमुख शहरों में तेल का भाव

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली94.7787.67
मुंबई103.5090.03
कोलकाता105.4192.02
चेन्नई100.8092.39

देश के अन्य शहरों में ईंधन की कीमत

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
गुरुग्राम95.4487.90
नोएडा94.7787.89
गाजियाबाद94.5887.67
मेरठ94.6087.67
बरेली94.8888.03
कानपुर94.7787.89
लखनऊ94.6987.81
पटना105.2391.49
भोपाल106.5291.89
भुवनेश्वर101.1192.69
रायपुर99.4293.37
रांची97.8692.62
जयपुर104.6290.12
चंडीगढ़94.3082.45
देहरादून93.3588.24
जम्मू96.7683.58
अहमदाबाद94.6890.35
पुणे104.2390.75
नासिक104.5691.08
हैदराबाद107.4695.70
बेंगलुरू102.9290.99
पुडुचेरी96.2686.47
तिरुवनंतपुरम107.4896.48
गुवाहाटी98.3389.56
गंगटोक103.3590.45
आइजोल99.0690.06

Petrol Diesel Price Today
Advertisment