Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने जारी की पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें, अब ये हैं आपके शहर में दाम

Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज मामूली तेजी देखने को मिली. इसके साथ ही देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम बदल में बदलाव हो गया.

Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज मामूली तेजी देखने को मिली. इसके साथ ही देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम बदल में बदलाव हो गया.

author-image
Suhel Khan
New Update
petrol diesel price 19 February 2026

पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी Photograph: (Social Media)

Petrol Diesel Price Today: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में रोजाना बदलाव देखने को मिल रहा है. क्रूड की कीमतें किसी दिन कम तो किसी दिन बढ़ जाती हैं. गुरुवार को भी इनमें बदलाव देखने को मिला. इस दौरान डब्ल्यूटीआई और ब्रेंट क्रूड की कीमतों में मामूली तेजी देखने को मिली. ऑयल प्राइस डॉट कॉम से मिले डेटा के मुताबिक, 19 फरवरी 2026 के डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 0.22 डॉलर यानी 0.34 प्रतिशत उछाल के साथ 65.41 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.20 डॉलर यानी 0.28 फीसदी तेजी के साथ 70.50 डॉलर प्रति बैरल हो गया.

Advertisment

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मामूली बदलाव

इसके साथ ही देश की तेल विपरण कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी. बता दें कि तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे ईंधन के नए दाम  जारी करती हैं जो उसी समय से लागू हो जाते हैं. तेल कंपनियां वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों की समीक्षा और डॉलर-रुपये की विनिमय दर के हिसाब से ईंधन के दाम तय करती हैं. जिसमें सेस-वैट के अलावा डीलर कमीशन भी शामिल होता है.

दिल्ली-मुंबई समेत चारों महानगरों में तेल का भाव

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली94.7787.67
मुंबई103.5490.03
कोलकाता105.4192.02
चेन्नई100.9092.48

देश के अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
नोएडा94.9088.01
पटना105.2391.49
गुरुग्राम95.6588.10
लखनऊ94.7387.86
चंडीगढ़94.3082.45
जयपुर104.7290.21
बेंगलुरू102.9690.99
भुवनेश्वर100.9892.56
हैदराबाद107.5095.70
तिरुवनंतपुरम107.4896.48

ये भी पढ़ें: 'नई टेक्नोलॉजी बनाता और उसे तेजी से अपनाता है भारत', इंडिया AI समिट को संबोधित करते हुए बोले PM मोदी

Petrol Diesel Price Today
Advertisment