/newsnation/media/post_attachments/images/2017/01/12/36-NChandra.jpg)
एन चंद्रशेखरन
टीसीएस के पूर्व प्रमुख एन चंद्रशेखरन को टाटा संस का नया चेयरमैन बनाया गया है। चंद्रशेखरन को सायरस मिस्त्री की जगह टाटा संस का चेयरमैन बनाया गया है।
नटराजन चंद्रशेखरन को टाटा संस का नया चेयरमैन बनाया गया है जो 103 अरब डॉलर वाले टाटा ग्रुप की प्रोमोटर कंपनी है। एन चंद्रशेखरन 2009 से टीसीएस के सीईओ औऱ मैनेजिंग डायरेक्टर थे। अक्टूबर 2016 के बाद से वह टाटा संस के बोर्ड में भी शामिल थे।
टाटा संस टाटा समूह की सभी लिस्टेड कंपनियों की प्रोमोटर कंपनी है। रतन टाटा के साथ लंबे चले विवाद के बाद सायरस मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन पद से हटा दिया गया था। टाटा संस ने 24 अक्टूबर को मिस्त्री के पद से हटा दिया था। टाटा संस ने इसके बाद मिस्त्री को टाटा मोटर्स और टीसीएस के बोर्ड से भी हटाने की भी प्रक्रिया शुरू कर चुकी है।
#TataSons says #Chandrasekaran appointed Chairman on unanimous recommendation of selection panel, to take charge from February 21.
— Press Trust of India (@PTI_News) January 12, 2017
बाद में मिस्त्री ने टाटा समूह की छह कंपनियों के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था लेकिन उन्होंने इस मसले को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ने का फैसला लिया। टाटा कंसल्टेंसी के सीईओ एन चंद्रशेखरन के बारे में पहले से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे थे।
सायरस मिस्त्री को हटाए जाने के बाद पेप्सिको इंक की इंद्रा नूई, वोडाफोन ग्रुप के फॉर्मर हेड अरुण सरीन और टाटा ग्रुप के चेयरमैन नोएल टाटा को टाटा संस का चेयरमैन बनाए जाने के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि बाद में समूह के ही अधिकारी को अहम टाटा संस की जिम्मेदारी लेने का फैसला लिया गया।
टाटा कंसल्टेंसी भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी है जबकि टाटा संस टाटा समूह की कंपनियों की प्रोमोटर है। सायरस मिस्त्री को हटाने के बाद रतन टाटा इस टाटा संस के अंतरिम चेयरमैन बने थे।
इसके साथ ही राजेश गोपीनाथन को चंद्रशेखरन की जगह टीसीएस का नया सीईओ बनाया गया है। वहीं एन जी सुब्रमण्यन को कंपनी का नया सीओओ बनाया गया है।
Rajesh Gopinathan appointed CEO of #TCS in place of N #Chandrasekaran; N G Subramaniam is the new COO.
— Press Trust of India (@PTI_News) January 12, 2017
HIGHLIGHTS
- टीसीएस के प्रमुख एन चंद्रशेखरन को टाटा संस का नया चेयरमैन बनाया गया है
- चंद्रशेखरन को सायरस मिस्त्री की जगह टाटा संस का चेयरमैन बनाया गया है