/newsnation/media/media_files/2025/04/03/tGmBeftwkdGIjlcXMvcc.jpg)
शेयर बाजार में भारी गिरावट Photograph: (Freepik)
Stock Market Today: दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी उथल-पुथल मची हुई है. जिसका असर भारतीय शेयर बाजार में भी आज देखने को मिल रहा है. सप्ताह के दूसरे दिन इंडियन स्टॉक मार्केट रेड जोन में ओपन हुआ. इस दौरान बाजार के दोनों प्रमुख इंसेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई. मंगलवार (24 फरवरी) को शुरुआती कारोबार में ही में सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा. इस दौरान निफ्टी 50 में भी भारी गिरावट दर्ज की गई.
सेंसेक्स और निफ्टी 50 में जबरदस्त गिरावट
बाजार की शुरुआत में ही 30 शेयरों वाला बीएसई का सेंसेक्स 242.12 अंक यानी 0.29 प्रतिशत टूटकर ट्रेड करता दिखा. कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 83,052.54 अंक पर ट्रेड करता नजर आया. जबकि एनएसई का निफ्टी 50 भी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है. ओपनिंग के के दौरान ही निफ्टी 50, 71.20 अंक यानी 0.28 प्रतिशत टूटकर 25,641.80 के लेवल पर खुला.
ओपनिंग के बाद शुरू हुई तेज गिरावट
मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला. उसके बाद इसमें तेज गिरावट शुरू हुई. सुबह कबीर 9.20 बजे सेंसेक्स 501 अंक की गिरावट के साथ 82,792 अंक पर ट्रेड करता नजर आया. लेकिन पौने दस बजे के आसपास इसमें 700 अंक से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली. जबकि निफ्टी 50 137 अंक टूटकर 25,575 के लेवल पर कारोबार करता दिखा.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us