वैश्विक गिरावट से सहमा शेयर बाज़ार, सेंसेक्स 165 अंक लुढ़का निफ्टी 9860 से नीचे

वैश्विक गिरावट के बीच भारतीय शेयर बाज़ार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। गुरुवार सुबह सेंसेक्स 47 अंक गिरकर 31,750.73 के स्तर पर खुला जबकि निफ्टी 35 अंक गिरकर 9,872.85 के स्तर पर खुला।

वैश्विक गिरावट के बीच भारतीय शेयर बाज़ार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। गुरुवार सुबह सेंसेक्स 47 अंक गिरकर 31,750.73 के स्तर पर खुला जबकि निफ्टी 35 अंक गिरकर 9,872.85 के स्तर पर खुला।

author-image
Shivani Bansal
एडिट
New Update
वैश्विक गिरावट से सहमा शेयर बाज़ार, सेंसेक्स 165 अंक लुढ़का निफ्टी 9860 से नीचे

शेयर बाज़ार (फाइल फोटो)

वैश्विक गिरावट के बीच भारतीय शेयर बाज़ार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। गुरुवार सुबह सेंसेक्स 47 अंक गिरकर 31,750.73 के स्तर पर खुला जबकि निफ्टी 35 अंक गिरकर 9,872.85 के स्तर पर खुला।

Advertisment

उसके बाद सेंसेक्स में तेज़ गिरावट देखी गई और सेंसेक्स 09.27 पर करीब आधा फीसदी नीचे 140 अंक लुढ़क गया। जबकि लगभग इसी समय निफ्टी 43 अंक नीचे 9864 के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया।

इससे पहले बुधवार को भी शेयर बाज़ार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। बुधवार को सेंसेक्स 32,000 के नीचे गिरकर बंद हुआ था जबकि निफ्टी भी 9900 के नीचे चला गया था।
वैश्विक बाज़ारों में जारी गिरावट का भी असर शेयर बाज़ार पर पड़ा है।

अमेरिकी शेयर बाज़ार 

ICICI बैंक ने जारी किया इंस्टेंट क्रेडिट कार्ड, तुरंत करें शॉपिंग

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाज़ार में गिरावट दर्ज की गई। उत्तरी कोरिया और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने का असर अमेरिका के शेयर बाज़ार पर पड़ा और जिससे अमेरिकी डाओ जोंस 36.6 अंक यानी 0.2 फीसदी करीब गिरकर 22,048.7 के स्तर पर बंद हुआ।

जबकि नैस्डैक 18 अंक यानी 0.3 फीसदी की कमजोरी के साथ 6,352.3 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 1 अंक की मामूली गिरावट के साथ 2,474 के स्तर पर सपाट होकर बंद हुआ है।

एशियाई बाज़ारों में गिरावट

गुरुवार सुबह एशियाई शेयर बाज़ारों में गिरावट दर्ज की गई। जापानी शेयर बाज़ार निक्केई सपाट स्तर 19736 पर कारोबार करता दिखा। जबकि हैंगसेंग में भारी गिरावट देखी गई और यह 396 स्तर नीचे लुढ़ककर 27360 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

वहीं, कोरियाई बाजार का इंडेक्स कोस्पी 22 अंक नीचे कारोबार करता देखा गया है जबकि स्ट्रेट टाइम्स हल्की मजबूती पर कारोबार कर रहा है। ताइवान इंडेक्स 96 अंक नीचे तो शंघाई कम्पोजिट में मामूली गिरावट देखी गई है।

पूर्व आरबीआई गर्वनर बिमल जालान ने कहा, मैं नोटबंदी की इजाजत नहीं देता

यूरोपीय शेयर बाज़ार

दूसरी ओर यूरोपीय शेयर बाज़ार भी लाल निशान में बंद हुए है। लंदन स्टॉक एक्सचेंज 44 अंक गिरकर, फ्रांस का CAC 73 अंक नीचे तो जर्मनी का डैक्स भी 138 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

मिडकैप-स्मॉलकैप

निफ्टी मिडकैप 0.60 फीसदी नीचे तो स्मॉलकैप 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। वहीं, बीएसई मिडकैप-स्मॉलकैप आधा फीसदी नीचे कारोबार कर रहे है।

सेक्टोरअल इंडेक्स 

सहारा की एंबी वैली नीलाम न करने की सुप्रीम कोर्ट से अपील, जल्द पैसे चुकाने का दिया आश्वासन 

सेक्टोरअल इंडेक्स में आईटी सपाट तो फार्मा 0.60 फीसदी तेज़ी के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि बैंक आधा फीसदी नीचे, ऑटो डेढ़ फीसदी नीचे, फाइनेंशियल सर्विस, एफएमसीजी, मीडिया और रियल्टी करीब 0.30 फीसदी, मेटल, पीएयू - प्राइवेट बैंक करीब आधा फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

कारोबार से जुड़ी और ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

Source : News Nation Bureau

nifty sensex share market BSE NSE
      
Advertisment