logo-image

नॉर्थ कोरिया और अमेरिका के संकट से डरे शेयर बाज़ार, सेंसेक्स 250 अंक टूटा

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाज़ार में जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। वैश्विक गिरावट का असर भारतीय शेयर बाज़ार पर भी दिखाई दे रहा है।

Updated on: 11 Aug 2017, 10:13 AM

highlights

  • शेयर बाज़ार में भारी गिरावट का माहौल देखा जा रहा है
  • सेंसेक्स 250 अंक टूट चुका है जबकि निफ्टी भी 9700 के करीब कारोबार कर रहा है

 

नई दिल्ली:

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाज़ार में जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। वैश्विक गिरावट का असर भारतीय शेयर बाज़ार पर भी दिखाई दे रहा है। सुबह सेंसेक्स की शुरुआत 175.41 की बड़ी गिरावट के साथ 31,355.92 के स्तर पर हुई।

इसके अलावा निफ्टी भी 108 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 9,712.15 के स्तर पर खुला। इसके बाद मुनाफावसूली के दबाव में सेंसेक्स ने अब तक 31,194.87 का निचला स्तर छू लिया है। जबकि निफ्टी ने भी 9,704.35 के निचले स्तर तक गोता लगा लिया है।

वैश्विक बाज़ार

नॉर्थ कोरिया और अमेरिका के बीच तनाव और जंग के बनते हालातों से घबराए अमेरिकी शेयर बाज़ार गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे और यूएस का डाउ जोंस गुरुवार को 204 अंकों की गिरावट के साथ 21844.01 स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक भी 136 अंक तक लुढ़क गया था और 6216.87 के स्तर पर बंद हुआ।

जेपी इंफ्रा होगी दिवालिया, एनसीएलटी ने शुरू की कार्रवाई

वहीं यूरोपियन मार्केट में लंदन का शेयर बाज़ार 100 अंक गिर गया। इसके अलावा फ्रांस CAC मार्केट इंडेक्स भी हल्की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ था जबकि जर्मनी का डैक्स शेयर बाज़ार करीब 140 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था। 

एशियन बाज़ारों की बात करें तो सबसे ज़्यादा गिरावट चीन के बाज़ार सूचकांक हैंगसैंग में देखी गई है जो कि 500 अंकों से ज्यादा टूटा है। जबकि जापान का निक्कई, स्ट्रेट टाइम्स, ताइवान सूचकांक, कोस्पी और शंघाई कम्पोसिट भी लाल निशान में है।

सेक्टोरअल इंडेक्स

शेयर बाज़ार के निफ्टी सूचकांक बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, एफएमसीजी, फार्मा, पीएसयू बैंक, निजी बैंक और रियल्टी 1 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि ऑटो डेढ़ फीसदी नीचे है और मीडिया 1.25 फीसदी गिरावट के साथ कारोबार करता दिख रहा है। हालांकि आईटी में हल्की बढ़त देखी जा रही है। 

कारोबार से जुड़ी और ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें