थर्राया अमेरिकी बाज़ार, सेंसेक्स और निफ्टी में भी गिरावट

अमेरिकी शेयर बाजार में एक हफ्ते में दूसरी बार 1,000 अंकों से अधिक की गिरावट का असर भारतीय शेयर बाजारों पर पड़ा है। सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 33,911 पर और निफ्टी 165 अंकों की गिरावट के साथ 10,413 पर खुला।

author-image
pradeep tripathi
एडिट
New Update
थर्राया अमेरिकी बाज़ार, सेंसेक्स और निफ्टी में भी गिरावट

अमेरिकी शेयर बाजार में एक हफ्ते में दूसरी बार 1,000 अंकों से अधिक की गिरावट का असर भारतीय शेयर बाजारों पर पड़ा है। सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 33,911 पर और निफ्टी 165 अंकों की गिरावट के साथ 10,413 पर खुला।

Advertisment

अमेरिकी शेयर बाजार में सप्ताह में दूसरी बार प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस में 1,000 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज हुई है। सीएनएन के मुताबिक, डॉव जोंस इंडिस्ट्रयल एवरेज गुरुवार के कारोबार में 1,033 अंकों यानी 4.15 फीसदी की गिरावट के साथ 23,860.46 पर बंद हुआ।

यह अमेरिकी शेयर बाजार के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले सोमवार को भी बाजार में डॉव जोंस 1,175 अंक टूट गया था।

नैस्डैक सूचकांक 274.82 अंकों यानी 3.90 फीसदी की गिरावट के साथ 6,777.16 पर बंद हुआ जबकि एसएंडपी 500 सूचकांक 100.66 अंकों यानी 3.75 फीसदी की गिरावट के साथ 2,581.00 पर बंद हुआ।

विश्लेषकों ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी को इसकी वजह बताया है।

और पढ़ें: ISI को खुफिया जानकारी देने के आरोप में IAF ग्रुप कैप्टन गिरफ्तार

Source : News Nation Bureau

nifty sensex Dow plunges
Advertisment