Market: सेंसेक्स 177 अंक चढ़कर 38,862 के स्तर पर बंद, निफ्टी 11,650 के ऊपर

निफ्टी के 100 शेयरों वाले स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स में करीब 1 फीसदी की तेज़ी देखी गई. निफ्टी बैंक करीब 180 अंक बढ़कर 30,084.65 के स्तर पर बंद हुआ.

निफ्टी के 100 शेयरों वाले स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स में करीब 1 फीसदी की तेज़ी देखी गई. निफ्टी बैंक करीब 180 अंक बढ़कर 30,084.65 के स्तर पर बंद हुआ.

author-image
Dhirendra Kumar
एडिट
New Update
Market: सेंसेक्स 177 अंक चढ़कर 38,862 के स्तर पर बंद, निफ्टी 11,650 के ऊपर

फाइल फोटो

गुरुवार की गिरावट के बाद शेयर बाज़ार में आज तेज़ी के साथ बंद हुए. BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 177.51 अंक की तेज़ी के साथ 38,862 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी करीब 68 अंक की तेज़ी के साथ 11,666 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी के 100 शेयरों वाले स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स में करीब 1 फीसदी की तेज़ी देखी गई. निफ्टी बैंक करीब 180 अंक बढ़कर 30,084.65 के स्तर पर बंद हुआ.

Advertisment

कारोबार के अंत में टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंडाल्को, बजाज फायनेंस, वेदांता, आयशर मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, IOC, सिप्ला, ग्रेसिम और इंडसइंड बैंक तेज़ी के साथ बंद हुए. दूसरी ओर पावर ग्रिड, ब्रिटानियां, ज़ी इंटरटेनमेंट, SBI, डॉ रेड्डीज लैब, NTPC, सन फार्मा, यस बैंक, एशियन पेंट्स में गिरावट दर्ज की गई.

Source : News Nation Bureau

nifty sensex ntpc Market midcap IOC BPCL Index Smallcap
      
Advertisment