केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता के घर छाया मातम, दिन निकलते ही आई बुरी खबर
पुणे में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर हमला मामला, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- ये साजिश
‘त्रिदेव’ के 36 साल पूरे, जैकी श्रॉफ ने शेयर किया खास वीडियो
‘मोटापे’ की गिरफ्त में हैं आपके नन्हें-मुन्ने, इन स्वस्थ आदतों से बचाएं बचपन
कोंस्टास के बचाव में उतरे हेड कोच मैकडोनाल्ड, बोले- वह खुद को माहौल में ढाल रहे हैं
कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों का अपमान किया : भाजपा
भाजपा ने खड़गे पर लगाया राष्ट्रपति मुर्मू-पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के अपमान का आरोप, बोले- माफी मांगे कांग्रेस
अभिनेता उन्‍नी मुकुंदन का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, चिंता में फैंस
अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना, कहा- भाजपा जाए, तो कानून-व्यवस्था आए

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 147 अंक नीचे लुढ़का

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 146.52 अंकों की गिरावट के साथ 36,373.44 पर और निफ्टी 27.60 अंकों की गिरावट के साथ 10,980.45 पर बंद हुआ।

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 146.52 अंकों की गिरावट के साथ 36,373.44 पर और निफ्टी 27.60 अंकों की गिरावट के साथ 10,980.45 पर बंद हुआ।

author-image
desh deepak
एडिट
New Update
शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 147 अंक नीचे लुढ़का

शेयर बाजारों में गिरावट (फाइल फोटो)

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 146.52 अंकों की गिरावट के साथ 36,373.44 पर और निफ्टी 27.60 अंकों की गिरावट के साथ 10,980.45 पर बंद हुआ।

Advertisment

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 202.45 अंकों की तेजी के साथ 36,722.41 पर खुला और 146.52 अंकों या 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 36,373.44 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,747.87 के ऊपरी और 36,320.92 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से आठ शेयरों में तेजी रही। ओनएजीसी (2.69 फीसदी), एशियन पेंट्स (0.95 फीसदी), यस बैंक (0.92 फीसदी), एचडीएफसी (0.91 फीसदी) और हीरो मोटो कॉर्प (0.63 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - टाटा स्टील (5.22 फीसदी), वेदांता लिमिटेड (2.74 फीसदी), एक्सिस बैंक (2.57 फीसदी), हिंदुस्तान यूनिलीवर (2.37 फीसदी) और टाटा मोटर्स (2.19 फीसदी)।

और पढ़ें- बैंक शेयरों में तेजी से सेंसेक्स 196 अंक मजबूत होकर बंद, निफ्टी 11000 के पार

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेज गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 194.76 अंकों की गिरावट के साथ 15,181.35 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 151.52 अंकों की गिरावट के साथ 15,814.66 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 52.15 अंकों की तेजी के साथ 11,060.20 पर खुला और 27.60 अंकों या 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 10,980.45 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,076.20 के ऊपरी और 10,956.30 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से केवल दो सेक्टरों - तेल व गैस (1.07 फीसदी) और उर्जा (0.37) में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में धातु (3.12 फीसदी), रियल्टी (2.42 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.89 फीसदी), दूरसंचार (1.85 फीसदी) और वाहन (1.36 फीसदी) शामिल रहे।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 851 शेयरों में तेजी और 1,743 में गिरावट रही, जबकि 133 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

और पढ़ेंः हरे निशान पर खुले शेयर बाजार, शेयरों में देखी जा रही है तेजी

Source : IANS

Indian Rupee BSE Sensex Nifty 50 National Stock Exchange NIFTY50
      
Advertisment