/newsnation/media/post_attachments/images/2023/06/09/petrol-diesel-prices-84.jpg)
Petrol Diesel Prices ( Photo Credit : News Nation)
Petrol Price Today: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से गिरावट दर्ज की जा रही है. आज यानी गुरुवार को क्रूड ऑयल के प्राइज में नरमी देखी गई. जिसके बाद ग्लोबल मार्केट में डब्ल्यूटीआई क्रूड का रेट गिरकर 70.85 डॉलर प्रति बैरल हो गया है, जबकि ब्रेंट क्रूड भी सस्ता होकर 75.52 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी का असर देश में पेट्रोल और डीजल के खुदरा भाव पर देखने को मल रहा है. कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के भाव बदल गए हैं.
यह खबर भी पढ़ें- Cyclone Biparjoy: भारत की तरफ बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, इन राज्यों पर खतरा
तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट वाली लिस्ट अपडेट कर दी
वहीं, देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट वाली लिस्ट अपडेट कर दी है. नई लिस्ट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज भी तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए लीटर पर बिक रहा है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल का भाव 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है. देश की तीसरे महानगर चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए लीटर और डीजल 94.24 रुपए लीटर है. वहीं, कोलकाता में पेट्रोल और डीजल के भाव क्रमशः 106.03 रुपए और 92.76 रुपए लीटर बना हुआ है.
यह खबर भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: किसानों की बल्ले-बल्ले, अब किसानों को 6 की जगह मिलेंगे 10 हजार रुपए!
देश के बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल का भाव आज
| क्रम संख्या | शहर | पेट्रोल का भाव प्रति लीटर | डीजल का भाव प्रति लीटर | 
| 1 | दिल्ली | 96.72 रुपए | 89.62 रुपए | 
| 2 | मुंबई | 106.31 रुपए | 94.27 रुपए | 
| 3 | कोलकाता | 106.03 रुपए | 92.76 रुपए | 
| 4 | चेन्नई | 102.63 रुपए | 94.24 रुपए | 
| 5 | नोएडा | 96.79 रुपये | 89.96 रुपये | 
| 6 | लखनऊ | 96.57 रुपये | 89.76 रुपये | 
| 7 | पटना | 107.24 रुपये | 94.04 रुपये | 
| 8 | गुरुग्राम | 97.18 रुपये | 90.05 रुपये | 
| 9 | चंडीगढ़ | 96.20 रुपये | 84.26 रुपये | 
रोजाना सुबह 6 बजे बदल जाते हैं पेट्रोल और डीजल के रेट
आपको बता दें कि देश की सरकारी तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट वाली लिस्ट जारी करती हैं. यह लिस्ट तेल की कीमतों में रोजाना होने वाले बदलाव के आधार पर बनाई जाती है. क्योंकि पेट्रोल व डीजल के खुदरा दाम के मुकाबले कच्चे तेल की कीमत काफी कम होती है. लेकिन तेल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद उसकी कीमत काफी बढ़ जाती है. बस यह वजह है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है.
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
 Follow Us
 Follow Us