Petrol Diesel Prices Today: ग्लोबल मार्केट में पिछले कई दिनों से चढ़ रहे कच्चे तेल के भाव में आज यानी रविवार को कोई बदलाव नहीं देखने को मिला. कच्चे तेल के ताजा रेट के अनुसार आज डब्ल्यूटीआई क्रूड 76.32 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 83.16 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. हालांकि कई राज्यों में तेल की कीमतें जरूर बदली नजर आईं. आपको बता दें कि देश की सरकारी तेल कंपनियां रोजाना सुबह पेट्रोल-डीजल की नई कीमतों का अपडेट देती है, जिसके बाद में देशभर में तेल के दाम निर्धारित किए जाते हैं.
देश के इन राज्यों में बदल गए तेल के दाम
तेल की नई रेट लिस्ट के अनुसार देश के केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमशः 89 पैसे और 63 पैसे की बढ़त दर्ज की गई. इसके साथ ही हरियाणा में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 21 पैसे की बढ़ोतरी देखी गई, जिसके बाद दोनों 97.45 रुपए और 90.29 रुपए प्रति लीटर पर कारोबार कर रहे हैं. इसके बाद आता है पंजाब, जहां 38 पैसे की तेजी के साथ पेट्रोल 97.55 और डीजल 36 की बढ़त पर 87.90 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है. वहीं, महाराष्ट्र में पेट्रोल 53 पैसे गिरा है और 106.32 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. यहां डीजल के दामों में भी 49 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है. इसके अलावा वेस्ट बंगाल, यूपी और राजस्थान में भी तेल के दाम कम हुए हैं.
देश के बड़े शहरों में आज पेट्रोल और डीजल के रेट
क्रम स्ंख्या |
शहर |
पेट्रोल का रेट प्रति लीटर |
डीजल का रेट प्रति लीटर |
1 |
दिल्ली |
96.72 रुपये |
89.62 रुपये |
2 |
मुंबई |
106.31 रुपये |
94.27 रुपये |
3 |
चेन्नई |
102.63 रुपये |
94.24 रुपये |
4 |
कोलकाता |
106.03 रुपये |
92.76 रुपये |
5 |
नोएडा |
96.92 रुपये |
90.08 रुपये |
6 |
गाजियाबाद |
96.26 रुपये |
89.45 रुपये |
7 |
लखनऊ |
96.43 रुपये |
89.63 रुपये |
8 |
पटना |
108.12 रुपये |
94.86 रुपये |
9 |
पोर्टब्लेयर |
84.10 रुपये |
79.74 रुपये |
ऐसे चेक कर करे पेट्रोल-डीजल के नए रेट
अगर आप घर बैठे अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट पता करना चाहते हैं तो इसके लिए इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP<डीलर कोड>टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेज सकते हैं. जबकि HPCL के कस्टमर HPPRICE <डीलर कोड>टाइप कर 9222201122 नंबर पर SMS भेज कर तेल के दामों की नई जानकारी ले सकते हैं. इसी तरह बीपीसीएल के कस्टमर आरएसपी<डीलर कोड>टाइप कर 9223112222 नंबर पर SMS भेज कर तेल के नए रेट से अपडेट हो सकते हैं.