/newsnation/media/post_attachments/images/2023/04/26/petrol-diesel-prices-74.jpg)
petrol diesel prices ( Photo Credit : News Nation)
Petrol Diesel Prices: वैश्विक बाजार में डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.32 की बढ़त के साथ 77.39 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. जबकि ब्रेंट क्रूड में 0.23 डॉलर प्रति बैरल की वृद्धि हुई और 81 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. कच्चे तेल की कीमतों में हुई बढ़त का असर देश में पेट्रोल और डीजल के खुदरा मूल्यों पर देखने को मिल रहा है. इस क्रम में कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के रेट बदल गए हैं.
यह खबर भी पढ़ें- Income Gain: भारतीय रोजी-रोटी कमाने इन देशों में जाएं, मिलेगी आय में 120 फीसद वृद्धि
सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नए रेट लिस्ट जारी कर दी
वहीं, देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नए रेट लिस्ट जारी कर दी है. लिस्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश में आज पेट्रोल के भाव 88 पैसे टूटा है और 95.07 रुपए लीटर हो गए हैं. यहां डीजल भी 78 पैसे की गिरावट के साथ 84.38 रुपए लीटर पर बिक रहा है. मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल क्रमशः 38 पैसे और 36 पैसे सस्ता हुआ है. जबकि पंजाब में पेट्रोल 28 पैसे और डीजल 27 पैसे महंगा हुआ है. इसी तर्ज पर राजस्थान और महाराष्ट्र में भी तेल के दाम चढ़े हैं. यहां पेट्रोल क्रमशः 34 और 24 पैसे महंगा हुआ है, जबकि डीजल के दाम 31 पैसे और 25 पैसे बढ़े हैं. चार महानगरों में से एक चेन्नई में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है.
देश के बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल के भाव आज
क्रम संख्या | शहर | पेट्रोल के दाम प्रति लीटर | डीजल के दाम प्रति लीटर |
1 | दिल्ली | 96.72 रुपये | 89.62 रुपये |
2 | मुंबई | 106.31 रुपये | 94.27 रुपये |
3 | कोलकाता | 106.03 रुपये | 92.76 रुपये |
4 | चेन्नई | 102.63 रुपये | 94.24 रुपये |
5 | नोए़डा | 96.65 रुपये | 89.82 रुपये |
6 | गाजियाबाद | 96.58 रुपये | 89.75 रुपये |
7 | लखनऊ | 96.35 रुपये | 89.55 रुपये |
8 | पटना | 107.42 रुपये | 94.21 रुपये |
9 | पोर्टब्लेयर | 84.10 रुपये | 79.74 रुपये |
HIGHLIGHTS
- ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल कीमतों में आज यानी बुधवार को हल्की बढ़त देखने को मिली है
- ब्रेंट क्रूड में 0.23 डॉलर प्रति बैरल की वृद्धि हुई और 81 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है
- देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नए रेट लिस्ट जारी कर दी है