Petrol Diesel Prices: ग्लोबल मार्केट में पिछले कई दिनों से जारी गिरावट के बाद कच्चे तेल में आज यानी शनिवार को मामूली से तेजी देखी गई. इंटरनेशनल मूल्यों के अनुसार डब्ल्यूटीआई क्रूड आज 0.96 डॉलर की बढ़त के साथ 76.68 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. जबकि ब्रेंट क्रूड 1.19 डॉलर के उछाल के बाद 83.78 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. आपको बता दें कि देश की सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल के दामों की ताजा लिस्ट जारी कर दी है. जिसके अनुसार देश के अधिकांश सभी शहरों में तेल के दाम बढ़े नजर आ रहे हैं. हालांकि दिल्ली और मुंबई समेत चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में को फेरबदल नहीं किया गया है.
महाराष्ट्र, राजस्थान, वेस्ट बंगाल और तमिलानाडु समेत कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल महंगा
तेल कंपनियों की ओर से शनिवार को जारी नई रेट लिस्ट के अनुसार महाराष्ट्र, राजस्थान, वेस्ट बंगाल और तमिलानाडु समेत कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल महंगा हुआ है. पंजाब की अगर बात करें तो यहां पेट्रोल 47 पैसे के इजाफे के बाद 97.81 रुपए प्रति लीटर और डीजल 45 पैसे की बढ़त के साथ 88.15 रुपए लीटर पर बिक रहा है. वहीं, पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दामों में क्रमशः 63 पैसे व 57 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद दोनों के भाव 95.07 रुपए और 84.38 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं. हिमाचल प्रदेश के अलावा तेलंगाना, कर्नाटक, हरियाणा और झारखंड समेत कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है.
देश के बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल के भाव आज
क्रम संख्या |
शहर |
पेट्रोल के दाम प्रति लीटर |
डीजल के दाम प्रति लीटर |
1 |
दिल्ली |
96.72 रुपये |
89.62 रुपये |
2 |
मुंबई |
106.31 रुपये |
94.27 रुपये |
3 |
चेन्नई |
102.63 रुपये |
94.24 रुपये |
4 |
कोलकाता |
106.03 रुपये |
92.76 रुपये |
5 |
नोएडा |
96.65 रुपये |
89.82 रुपये |
6 |
गाजियाबाद |
96.58 रुपये |
89.75 रुपये |
7 |
लखनऊ |
96.62 रुपये |
89.81 रुपये |
8 |
पटना |
107.30 रुपये |
94.09 रुपये |
9 |
पोर्टब्लेयर |
84.10 रुपये |
79.74 रुपये |
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
आपको बता दें की देश की सरकारी तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे तेल ( Petrol Diesel Prices ) की ताजा कीमतों को लिस्ट जारी कर देती हैं. जिसके बाद देश भर में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में बदलाव नजर आता है. तेल की कीमतों में Excise Duty , डीलर कमीशन, VAT और दूसरी तरह के टैक्स जोड़ने के बाद मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही वजह है कि पेट्रोल-डीजल के दाम वास्तव में कच्चे तेल की कीमतों के मुकाबले कहीं ज्यादा नजर आते हैं.
HIGHLIGHTS
- ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल में आज यानी शनिवार को मामूली से तेजी देखी गई
- WTI क्रूड आज 0.96 डॉलर की बढ़त के साथ 76.68 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा
- ब्रेंट क्रूड 1.19 डॉलर के उछाल के बाद 83.78 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है