Petrol Diesel Prices: ग्लोबल मार्केट में आज यानी रविवार को कच्चे तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया. इंटरनेशल रेट के अनुसार डब्ल्यूटीआई क्रूड आज 76.68 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 82.78 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं, देश के राज्यों में आज पेट्रोल और डीजल के खुदरा मूल्यों में वृद्धि देखने को मिल रही है. आपको बता दें कि देश की सरकारी तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट की लिस्ट जारी करती हैं, जिसके अनुसार देशभर में तेल के खुदरा दाम तय होते हैं.
इन शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी तेल की नई लिस्ट के अनुसार पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के भाव क्रमशः 63 पैसे और 57 पैसे प्रति लीटर चढ़े हैं. वहीं, बिहार में आज पेट्रोल 39 पैसे और डीजल 37 पैसे महंगा हो गया है, जिसके बाद दोनों के भाव 109.66 रुपए प्रति लीटर और 96.28 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं. देश के केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर की बात करें तो यहां भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 84 पैसे व 58 पैसे की वृद्धि हुई है. इसके अलावा आंध्र प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र और तेलंगाना में भी तेल के भाव में इजाफा देखने के मिला है. जबकि दिल्ली से सटे हरियाणा में पेट्रोल और डीजल 31 पैसे सस्ता हुआ है. यूपी में भी पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमशः 18 पैसे व 17 पैसे गिरी है. अन्य राज्यों की बात करें तो वेस्ट बंगाल और गुजरात में भी तेल के दाम टूटे हैं.
देश के बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल के भाव आज
क्रम संख्या |
शहर |
पेट्रोल के भाव प्रति लीटर |
डीजल के भाव प्रति लीटर |
1 |
दिल्ली |
96.72 रुपये |
89.62 रुपये |
2 |
मुंबई |
106.31 रुपये |
94.27 रुपये |
3 |
चेन्नई |
102.63 रुपये |
94.24 रुपये |
4 |
कोलकाता |
106.03 रुपये |
92.76 रुपये |
5 |
नोएडा |
96.76 रुपये |
89.93 रुपये |
6 |
गाजियाबाद |
96.58 रुपये |
89.75 रुपये |
7 |
लखनऊ |
96.57 रुपये |
89.76 रुपये |
8 |
पटना |
107.59 रुपये |
94.36 रुपये |
9 |
पोर्टब्लेयर |
84.10 रुपये |
79.74 रुपये |
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
आपको बता दें की देश की सरकारी तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे तेल ( Petrol Diesel Prices ) की ताजा कीमतों को लिस्ट जारी कर देती हैं. जिसके बाद देश भर में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में बदलाव नजर आता है. तेल की कीमतों में Excise Duty , डीलर कमीशन, VAT और दूसरी तरह के टैक्स जोड़ने के बाद मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही वजह है कि पेट्रोल-डीजल के दाम वास्तव में कच्चे तेल की कीमतों के मुकाबले कहीं ज्यादा नजर आते हैं.
HIGHLIGHTS
- ग्लोबल मार्केट में आज यानी रविवार को कच्चे तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया
- WTI क्रूड आज 76.68 डॉलर और ब्रेंट क्रूड 82.78 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है
- देश के राज्यों में आज पेट्रोल और डीजल के खुदरा मूल्यों में वृद्धि देखने को मिल रही है