/newsnation/media/post_attachments/images/2023/03/10/petrol-diesel-prices-86.jpg)
Petrol Diesel Prices( Photo Credit : फाइल पिक)
Petrol Diesel Prices : ग्लोबल मार्केट में आज यानी शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतों में नरमी दिखाई दी. पिछले 24 घंटे के भीतर ब्रेंट क्रूड गिरावट के साथ 81.49 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. जबकि WTI सस्ता होकर 75.53 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. कच्चे तेल के भाव में आई इस गिरावट का असर तेल के खुदरा मूल्य पर देखने को मिल रहा है. हालांकि दिल्ली और मुंबई समेत देश के चार बड़े नगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं आया है. आपको बता दें कि देश की सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे तेल के भाव की नई लिस्ट जारी कर दी है.
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल 19 पैसे टूटकर 96.60 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है, जबकि डीजल का भाव 16 पैसे सस्ता होकर 89.77 रुपए प्रति लीटर हो गया है. बिहार में तेल के दामों में इजाफा देखा गया है. यहां राजधानी पटना में पेट्रोल और डीजल के भाव में 6 पैसे की बढ़त देखी गई है, जिसके बाद दोनों क्रमशः 107.30 रुपए प्रति लीटर और 94.26 प्रति लीटर पर बिक रहे हैं. हरियाणा के गुरुग्राम की बात करें तो यहां पेट्रोल का मूल्य 5 पैसे की चढ़ के साथ 96.76 रुपए प्रति लीटर और डीजल 5 पैसे की वृद्धि के साथ 89.64 रुपए प्रति लीटर हो गया है.
देश के बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल के भाव आज
क्रम संख्या | शहर | पेट्रोल के दाम प्रति लीटर | डीजल के दाम प्रति लीटर |
1 | दिल्ली | 96.65 रुपये | 89.82 रुपये |
2 | मुंबई | 106.31 रुपये | 94.27 रुपये |
3 | चेन्नई | 102.63 रुपये | 94.24 रुपये |
4 | कोलकाता | 106.03 रुपये | 92.76 रुपये |
5 | नोएडा | 96.60 रुपये | 89.77 रुपये |
6 | पटना | 107.30 रुपये | 94.26 रुपये |
7 | गुरुग्राम | 96.76 रुपये | 89.64 रुपये |
Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम की आंख मिचौली जारी, जानें अपने शहर में मौसम का हाल
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
आपको बता दें की देश की सरकारी तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे तेल ( Petrol Diesel Prices ) की ताजा कीमतों को लिस्ट जारी कर देती हैं. जिसके बाद देश भर में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में बदलाव नजर आता है. तेल की कीमतों में Excise Duty , डीलर कमीशन, VAT और दूसरी तरह के टैक्स जोड़ने के बाद मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही वजह है कि पेट्रोल-डीजल के दाम वास्तव में कच्चे तेल की कीमतों के मुकाबले कहीं ज्यादा नजर आते हैं.
HIGHLIGHTS
- ग्लोबल मार्केट में आज यानी शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतों में नरमी दिखाई दी
- पिछले 24 घंटे के भीतर ब्रेंट क्रूड गिरावट के साथ 81.49 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है
- कच्चे तेल के भाव में आई इस गिरावट का असर तेल के खुदरा मूल्य पर देखने को मिल रहा है