Petrol Diesel Prices: देश के इन राज्यों में फिर सस्ता हुआ तेल, क्या है आपके शहर में नया रेट?
Petrol Diesel Prices: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. आज यानी मंगलवार को भी कच्चे तेल के दाम टूटते नजर आए
highlights
- वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है
- आज यानी मंगलवार को भी कच्चे तेल के दाम टूटते नजर आए
- तेल कंपनियां सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट वाली सूची जारी कर दी
New Delhi:
Petrol Diesel Prices: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. आज यानी मंगलवार को भी कच्चे तेल के दाम टूटते नजर आए. इस क्रम में डब्ल्यूटीआई क्रूट क्रूड के दाम आज 0.33 डॉलर गिरने के बाद 74.47 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 0.32 डॉलर सस्ता होकर 80.45 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. इंटरनेशल लेवल पर कच्चे तेल की कीमतों में सुस्ती का असर देश में पेट्रोल-डीजल के खुदरा मूल्यों पर पड़ता नजर आ रहा है. आपको बता दें कि देश की सरकारी तेल कंपनियां सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट वाली सूची जारी कर दी है.
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी नई रेट लिस्ट
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी नई रेट लिस्ट के अनुसार बिहार में पेट्रोल और डीजल पर क्रमशः 24 पैसे और 23 पैसे गिरे हैं. जिसके बाद दोनों के भाव 107.57 रुपए और 94.34 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं. छत्तीसगढ़ में भी पेट्रोल और डीजल की गिरावट देखने को मिली है. यहां दोनों के रेट 47 पैसे सस्ते हुए हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा की बात करें तो यहां पेट्रोल 23 पैसे और डीजल 22 पैसे सस्ता हुआ है. हालांकि इस बीच दिल्ली और मुंबई समेत देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
देश के बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल के भाव आज
क्रम संख्या | शहर | पेट्रोल के भाव प्रति लीटर | डीजल के भाव प्रति लीटर |
1 | दिल्ली | 96.72 रुपये | 89.62 रुपये |
2 | मुंबई | 106.31 रुपये | 94.27 रुपये |
3 | कोलकाता | 106.03 रुपये | 92.76 रुपये |
4 | चेन्नई | 102.63 रुपये | 94.24 रुपये |
5 | नोएडा | 96.59 रुपये | 89.76 रुपये |
6 | गाजियाबाद | 96.58 रुपये | 89.75 रुपये |
7 | लखनऊ | 96.47 रुपये | 89.66 रुपये |
8 | पटना | 107.57 रुपये | 94.34 रुपये |
9 | पोर्टब्लेयर | 84.10 रुपये | 79.74 रुपये |
Delhi Water Crisis: दिल्ली वाले कर लें इंतजाम- आज और कल इन इलाकों में नहीं पहुंचेगा पानी
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
आपको बता दें की देश की सरकारी तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे तेल ( Petrol Diesel Prices ) की ताजा कीमतों को लिस्ट जारी कर देती हैं. जिसके बाद देश भर में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में बदलाव नजर आता है. तेल की कीमतों में Excise Duty , डीलर कमीशन, VAT और दूसरी तरह के टैक्स जोड़ने के बाद मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही वजह है कि पेट्रोल-डीजल के दाम वास्तव में कच्चे तेल की कीमतों के मुकाबले कहीं ज्यादा नजर आते हैं.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी