Petrol Diesel Price Today : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उठापटक का सिलसिला जारी है. इस क्रम में आज यानी 18 जुलाई को ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में गिरावट दर्ज की गई. हालांकि क्रूड ऑयल के रेट में गिरावट के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल के खुदरा भाम में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और कई राज्यों में ईंधन के भाव बढ़ गए हैं. कच्चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटे के भीतर ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 78.64 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. जबकि डब्ल्यूटीआई 74.33 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.
लखनऊ में पेट्रोल- जल 10 पैसा महंगा हुआ
देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव वाली लिस्ट जारी कर दी है. ईंधन के ताजा भाव इस प्रकार हैं- उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर ( नोएडा व ग्रेटर नोएडा ) में पेट्रोल 35 सस्ता होकर 96.65 रुपए लीटर बिक रहा है, वहीं डीजल 32 पैसे गिरा है और 89.82 रुपए लीटर हो गया है. यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल- जल 10 पैसा महंगा हुआ है और क्रमशः 96.57 रुपए व 89.76 रुपए लीटर हो गया है. बिहार में भी तेल के दाम बढ़े हैं और पटना में पेट्रोल 35 पैसे बढ़त के साथ 107.59 रुपए व डीजल 32 पैसे की वृद्धि के साथ 94.36 रुपए लीटर हो गया है.
देश के बड़े शहरों में 18 जुलाई को पेट्रोल और डीजल के भाव
क्रम संख्या |
शहर |
पेट्रोल का भाव प्रति लीटर |
डीजल का भाव प्रति लीटर |
1 |
दिल्ली |
96.65 रुपये |
89.82 रुपये |
2 |
मुंबई |
106.31 रुपये |
94.27 रुपये |
3 |
कोलकाता |
102.63 रुपये |
94.24 रुपये |
4 |
चेन्नई |
106.03 रुपये |
92.76 रुपये |
5 |
नोएडा |
96.65 रुपये |
89.82 रुपये |
6 |
लखनऊ |
96.57 रुपये |
89.76 रुपये |
7 |
पटना |
107.59 रुपये |
94.36 रुपये |
8 |
अहमदाबाद |
96.51 रुपये |
92.25 रुपये |
9 |
अजमेर |
108.38 रुपये |
93.63 रुपये |
10 |
गोरखपुर |
96.81 रुपये |
89.99 रुपये |
11 |
गुरुग्राम |
97.18 रुपये |
90.05 रुपये |
HIGHLIGHTS
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उठापटक का सिलसिला जारी है
- आज यानी 18 जुलाई को ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में गिरावट दर्ज की गई
- ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 78.64 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया