Petrol Diesel Price Today: गाड़ी में पेट्रोल डलवाने से पहले चेक कर लें तेल का भाव, कई शहरों में बदला रेट

Petrol Diesel Price Today: क्रूड ऑयल की कीमतों में हुए फेरबदल का असर देश में पेट्रोल और डीजल के खुदरा भाव पर देखने को मिल रहा है. देश के कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल के भाव बदल गए हैं

Petrol Diesel Price Today: क्रूड ऑयल की कीमतों में हुए फेरबदल का असर देश में पेट्रोल और डीजल के खुदरा भाव पर देखने को मिल रहा है. देश के कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल के भाव बदल गए हैं

author-image
Mohit Sharma
एडिट
New Update
Petrol Diesel Price Today

Petrol Diesel Price Today( Photo Credit : News Nation)

Petrol Diesel Price Today: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. पिछले 24 घंटे के भीतर कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव के अनुसार ब्रेंट क्रूड 0.39 डॉलर प्रति बैरल की बढ़त के साथ 76.38 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. जबकि डब्ल्यूटीआई के रेट में भी 0.44 डॉलर प्रति बैरल की वृद्धि देखने को मिली और 71.99 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. क्रूड ऑयल की कीमतों में हुए फेरबदल का असर देश में पेट्रोल और डीजल के खुदरा भाव पर देखने को मिल रहा है. देश के कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल के भाव बदल गए हैं. हालांकि दिल्ली और मुंबई समेत देश के चारों महानगरों में तेल के भाव आज भी स्थिर बने हुए हैं. 

Advertisment

यह खबर भी पढ़ें- Note Exchange: आज से चेंज होंगे 2000 रुपए के नोट, जानें रुपए बदलने के नियम और पूरी प्रक्रिया

देश के बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल के भाव आज

क्रम संख्याशहरपेट्रोल के दाम प्रति लीटरडीजल के दाम प्रति लीटर
1दिल्ली96.72 रुपये 89.62 रुपये
2मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
3कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
4चेन्नई102.63 रुपये94.24 रुपये
5जयपुर108.48 रुपये93.72 रुपये
6पटना107.24 रुपये 94.04 रुपये
7लखनऊ96.62 रुपये89.81 रुपये
8चंडीगढ़96.20 रुपये84.26 रुपये
9नोएडा97.00 रुपये90.14 रुपये
10गुरुग्राम97.18 रुपये90.05 रुपये
11हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये

यह खबर भी पढ़ें-  Weather Update: दिल्ली-NCR में आज बारिश दिलाएगी गर्मी से राहत, जानें अपने शहर का हाल

रोजाना सुबह 6 बजे बदल जाते हैं पेट्रोल और डीजल के रेट

आपको बता दें कि देश की सरकारी तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट वाली लिस्ट जारी करती हैं. यह लिस्ट तेल की कीमतों में रोजाना होने वाले बदलाव के आधार पर बनाई जाती है. क्योंकि  पेट्रोल व डीजल के खुदरा दाम के मुकाबले कच्चे तेल की कीमत काफी कम होती है. लेकिन तेल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद उसकी कीमत काफी बढ़ जाती है. बस यह वजह है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है.

HIGHLIGHTS

  • ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है
  • डब्ल्यूटीआई के रेट में भी 0.44 डॉलर प्रति बैरल की वृद्धि देखने को मिली
  • देश के कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल के भाव बदल गए हैं
Diesel Price Today city wise petrol diesel price petrol diesel price news today Petrol Diesel Latest News Latest Petrol Diesel News Petrol Diesel Rate Today Petrol Diesel News petrol diesel price update Diesel Price Hike Petrol Diesel Price Today
Advertisment