इंडियन होटल्स कंपनी के स्वतंत्र निदेशकों का साइरस मिस्त्री को समर्थन
टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाए गए साइरस मिस्त्री के उत्साह को बढ़ाने वाले घटनाक्रम में ग्रुप की होटल कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) के स्वतंत्र निदेशकों ने शुक्रवार को मिस्त्री के नेतृत्व में ‘सर्वसम्मति’ से विश्वास जताया है।
मुंबई:
टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाए गए साइरस मिस्त्री के उत्साह को बढ़ाने वाले घटनाक्रम में ग्रुप की होटल कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) के स्वतंत्र निदेशकों ने शुक्रवार को मिस्त्री के नेतृत्व में ‘सर्वसम्मति’ से विश्वास जताया है।
घाटे में चल रही टाटा ग्रुप की बोर्ड मीटिंग से पहले हुई बैठक से पहले कंपनी के स्वतंत्र निदेशकों की बैठक हुई जिसमें दीपक पारेख और नादिर गोदरेज भी शामिल थे। कंपनी के स्वतंत्र निदेशकों में गौतम बनर्जी, केकी दादीसेठ, विभा रिषि और इरीना वित्तल भी हैं।
इन निदेशकों ने सर्वसम्मति से मिस्त्री के नेतृत्व में भरोसा जताया। इस समय आईएचसीएल घाटे में है।
कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा है, 'स्वतंत्र निदेशकों ने सर्वसम्मति से मिस्त्री के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। कंपनी को रणनीतिक दिशा देने और उसका नेतृत्व करने के लिए उनके द्वारा उठाए गए कदमों की प्रशंसा की है।'
रतन टाटा के नेतृत्व में टाटा समूह अपनी धारक कंपनी टाटा संस के प्रमुख के पद से मिस्त्री को अचानक से हटाने के बाद मिस्त्री को समूह की कारोबारी कंपनियों से भी हटाना चाहता है।
स्वतंत्र निदेशकों का कहना है कि तमाम गतिविधियों के मद्देनज़र स्वतंत्र निदेशकों का अपना दृष्टिकोण रखना ज़रूरी था। ताकि सही तरीके से फैसले लिये जा सकें।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें